{"_id":"6a996dcb96ff7231c409cbd7","slug":"video-honouring-the-sakhis-who-filled-out-forms-for-the-mavan-dhiyan-satkar-yojana-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में विधायक के नेतृत्व में मावां-धीयां सत्कार योजना के फार्म भरने वाली सखियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में विधायक के नेतृत्व में मावां-धीयां सत्कार योजना के फार्म भरने वाली सखियों का सम्मान
फरीदकोट में विधायक फरीदकोट गुरदित्त सिंह सेखों के नेतृत्व में राज्य सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना का फॉर्म भरने वाली सखियों के साथ बैठक आयोजित की गई । इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने कहा कि पिछली सरकारों ने लंबे समय तक पंजाब में शासन किया, लेकिन आम लोगों की बुनियादी जरूरतों और जनहित की ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान हर वर्ग की भलाई के लिए ऐतिहासिक और जनहितैषी फैसले लिए हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी बेअंत कौर सेखों और पंजाब राज्य महिला आयोग की सदस्य अजिंदर कौर ने कहा कि महिलाएं समाज की मजबूत ताकत हैं। सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।