{"_id":"6a8998a268b59eecd60e0120","slug":"video-adulterated-milk-being-sold-in-market-17-samples-sent-for-testing-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाजार में बिक रहा मिलावटी दूध, 17 नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाजार में बिक रहा मिलावटी दूध, 17 नमूने जांच के लिए भेजे
रक्षाबंधन करीब आने की वजह से दूध की तीन गुना तक मांग बढ़ गई है। ऐसे में मुनाफाखोर मिलावटी दूध खपा रहे हैं। बीते दिन मिलावटी 1998 लीटर दूध नष्ट कराया गया था। शुक्रवार को भी खाद्य विभाग की टीम ने टैंकर, डेयरी की जांच करते हुए दूध के 17 नमूने लैब भेजे हैं। रिपोर्ट फेल होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि देवरी रोड गुम्मट स्थित यादव डेयरी के हॉकर और पंचकुइयां चौराहा से एक हॉकर से दूध का नमूना लिया। दयालबाग नगला पदी स्थित भावना डेयरी से दही, भावना द्वारिका स्टेट स्थित पिन्नांकल फूड से पनीर का नमूना लिया गया है। मदिया कटरा स्थित नीरज डेयरी से क्रीम, घी और मक्खन का नमूना लिया। फतेहाबाद रोड स्थित अमर सिंह, रामनरेश, पुरुषोत्तम सिंह, सतीश सिंह, राहुल यादव की टंकी से दूध का एक-एक नमूना लिया। मानिकपुरा बाह से टैंकर से और मुकेश कुमार की टंकी से एक-एक नमूना लेकर जांच को भेजा है। स्याहीपुरा में रवि के टैंकर और सुनील कुमार की टंकी से भी एक-एक नमूना लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।