{"_id":"6ac7dd607db2e87df908396e","slug":"video-accused-still-absconding-month-after-married-woman-death-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विवाहिता की मौत के महीने भर बाद भी आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विवाहिता की मौत के महीने भर बाद भी आरोपी फरार
आगरा के थाना शमसाबाद के ग्राम डबरई में दहेज में 5 लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता के शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत 5 ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन एक महीने बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। बिचपुरी निवासी बिहारी के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी पिंकी की शादी 26 अप्रैल 2025 को शमसाबाद के डबरई निवासी नूतन के साथ की थी। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में 5 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी का उत्पीड़न करने लगे, जिससे परेशान होकर पिंकी ने आत्महत्या कर ली। इसकी प्राथमिकी थाना शमसाबाद में 30 अगस्त को पति नूतन, सास, ससुर, ननद, ननदोई के खिलाफ दर्ज कराई थी। एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।