{"_id":"6b0835c85a93b05de10053ba","slug":"video-a-one-year-old-innocent-child-submerged-in-a-bucket-of-water-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पानी से भरी बाल्टी में डूबी एक साल की मासूम, माैत से परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पानी से भरी बाल्टी में डूबी एक साल की मासूम, माैत से परिवार में मचा कोहराम
आगरा के बाह के चौसिंगी गांव में बुधवार दोपहर 2 बजे खेलते-खेलते पानी से भरी बाल्टी में ओंधे मुंह गिरने से निहांशी (1 वर्ष) की मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सक ने सीपीआर दी, लेकिन उसकी सांसे नहीं लौट सकीं। रघुनाथपुरा चौसिंगी गांव के उमेश कुमार ने बटेश्वर मेला में दुकान लगाई थी। बुधवार की दोपहर दो बजे पत्नी नीरू एक साल की बेटी निहांशी को खाट पर दूध की बोतल देकर कपड़े धोने के लिए चली गई थी। खाट से उतर कर वह घुटनों के बल रेंगते हुए बाथरूम में पहुंच गई। जहां फर्श पर पानी से भरी बड़ी बाल्टी रखी हुई थी। आशंका है कि उसने बाल्टी के ऊपर चढ़ने की कोशिश की होगी तो वह उसमें औंधे मुंह जा गिरी, मगर निकल नहीं पाई। जब नीरू को खाट पर निहांशी नहीं दिखी तो दौड़ी हुई बाथरूम पहुंची तो बाल्टी में वह ओंधे मुंह पड़ी मिली। बच्ची को देख कर उसकी चीख निकल गई। मासूम को बाल्टी से बाहर निकाला। चीख पर पहुंचे परिजन और पड़ोसियों ने उसे उल्टा लिटा कर पेट का पानी निकाला और आनन फानन में इलाज के लिए बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले पहुंचे। जहां पर डॉ. अमन कुमार, फार्मासिस्ट मनोज शर्मा ने सीपीआर दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद भी निहांशी की सांसें नहीं लौट सकीं। सीपीआर के दौरान परिजन और अस्पताल में मौजूद मरीज, तीमारदार सांसे थाम कर स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रयासों के बीच प्रार्थना करती रहीं। मासूम की मौत से परिवार में मातमी कोहराम मच गया है। इकलौती बच्ची की मौत से परिवार सदमे में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।