Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
Jairam Thakur arrives in Rohru; says the Rohru MLA has abandoned the very people in whose name he kept winning elections
{"_id":"6ada22512949fe16d402f519","slug":"video-jairam-thakur-arrives-in-rohru-says-the-rohru-mla-has-abandoned-the-very-people-in-whose-name-he-kept-winning-elections-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: रोहड़ू पहुंचे जयराम ठाकुर, बोले- जिनके नाम पर जीतते रहे रोहड़ू के विधायक, उन्हीं को छोड़ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: रोहड़ू पहुंचे जयराम ठाकुर, बोले- जिनके नाम पर जीतते रहे रोहड़ू के विधायक, उन्हीं को छोड़ दिया
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर गुरुवार देर शाम हाटकोटी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता के दर्शन किए। इसके बाद रोहड़ू पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके दौरे को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर अपनी बात रखी। जयराम ठाकुर ने रोहड़ू के विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों के नाम पर विधायक चुनाव जीतते आ रहे हैं, आज उन्हीं लोगों को छोड़ दिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि रोहड़ू क्षेत्र लंबे समय से भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन पार्टी यहां अपना जनाधार मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। जयराम ठाकुर शुक्रवार को रोहड़ू में विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह सबसे पहले जिला परिषद एवं पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के योगदान को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद जयराम ठाकुर रामलीला मैदान रोहड़ू में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में उनके संबोधन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों की निगाहें टिकी हैं। अपने दौरे के दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा करेंगे। इस संवाद में क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है। जयराम ठाकुर के दौरे को क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।