{"_id":"6ac8c81b4e9ad5ea21048636","slug":"video-dav-totu-annual-function-primary-students-shimla-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: डीएवी टुटू के वार्षिकोत्सव में नन्हे-मुन्नों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: डीएवी टुटू के वार्षिकोत्सव में नन्हे-मुन्नों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Ankesh Dogra
Updated Fri, 09 Oct 2026 04:25 PM IST
Link Copied
नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक रंगों से सजा वार्षिकोत्सव डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, टुटू में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से अतिथियों और अभिभावकों का दिल जीत लिया। समारोह में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जुड़े संदेशों ने विशेष आकर्षण पैदा किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और विद्यार्थियों के मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जीवन ज्योति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि कर्नल हरीश ठाकुर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया।
इसके बाद प्रधानाचार्या ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद और सह-पाठ्यचर्या संबंधी उपलब्धियों का उल्लेख किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने ‘ज्ञान की रोशनी’ नृत्य-नाटिका के माध्यम से शिक्षा का महत्व बताया। पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक में प्रकृति को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। आदिवासी नृत्य के माध्यम से जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और लोकजीवन की झलक प्रस्तुत की गई।
महाभारत पर आधारित नृत्य प्रस्तुति में सत्य और धर्म की विजय का संदेश दिया गया। वहीं, ‘आइकॉनिक बीट्स एंड कूल मूव्स’ थीम पर पश्चिमी नृत्य ने दर्शकों को आकर्षित किया। हिंदी नाटक ‘भस्मासुर’ में अहंकार पर विजय और भगवान विष्णु के मोहिनी रूप का प्रभावशाली चित्रण किया गया।
पंजाबी नृत्य ने कार्यक्रम में जोश और उमंग भर दी, जबकि पहाड़ी नाटी के माध्यम से हिमाचल की लोकसंस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाया गया। विभिन्न प्रस्तुतियों में देशभक्ति, एकता, अनुशासन, सद्व्यवहार और आर्य समाज की वैदिक परंपराओं की झलक भी देखने को मिली।
समारोह के दौरान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा तीसरी में आदित्य भारद्वाज ने 98.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कल्पेश नेगी 98.3 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और प्रकृति 98 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
कक्षा चौथी में गौरांश ठाकुर ने 97.7 प्रतिशत, प्रज्वल ठाकुर ने 96.8 प्रतिशत और आराध्या शर्मा ने 95.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पुरस्कार हासिल किए।
कक्षा पांचवीं में कृतिका शर्मा ने 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। मयंक डोगरा 98.3 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और मन्नत कश्यप 98 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
समारोह के समापन पर प्रधानाचार्या श्रीमती जीवन ज्योति ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार जताया और बच्चों को निरंतर मेहनत करने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा अपने संस्कारों को जीवन में बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
वार्षिकोत्सव ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के महत्व को भी रेखांकित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।