फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari: Wife and 4 In-Laws Convicted in Suicide Abetment Case, Sentenced to 5 Years in Prison

धमतरी: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पत्नी समेत पांच दोषी, धर्मांतरण के लिए बनाया दबाव, 5-5 साल की सजा

Fri, 09 Oct 2026 08:11 AM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2026 08:11 AM IST
Dhamtari: Wife and 4 In-Laws Convicted in Suicide Abetment Case, Sentenced to 5 Years in Prison
जिले में करीब दो साल पुराने आत्महत्या के मामले में धमतरी अदालत ने मृतक की पत्नी, सास-ससुर और दो सालियों समेत पांच आरोपियों को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने सभी को पांच-पांच साल के सश्रम कारावास और 500-500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामला युवक की आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए संदेश और ससुराल पक्ष पर लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों से जुड़ा है।

मामला धमतरी के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम पोटियाडीह का है। यहां 6-7 दिसंबर 2024 की रात नीलेश साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना से पहले उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक संदेश पोस्ट किया था, जिसमें पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना तथा ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए गए थे। मृतक ने अपने संदेश में लिखा था कि वह पत्नी से परेशान है और उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उसने यह भी आरोप लगाया था कि ससुराल जाने पर उसकी सास और सालियां भी उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाती थीं।

अभियोजन पक्ष के अनुसार नीलेश साहू की शादी रायपुर निवासी करुणा साहू से हुई थी। शादी के बाद करीब एक साल तक दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहा और उनके एक बच्चा भी हुआ। इसके बाद दंपती के बीच विवाद होने लगा। मामले में आरोप लगाया गया कि पत्नी और ससुराल पक्ष नीलेश पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाते थे और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: सुकमा में आईईडी डिफ्यूज करते वक्त ही फटा विस्फोटक, चार जवान घायल; भद्राचलम भेजे गए

नीलेश की मौत के बाद अर्जुनी पुलिस ने उसकी पत्नी करुणा साहू (27), सास गौरी साहू (48), ससुर राजकुमार साहू (54), बड़ी साली किरण साहू (31) और छोटी साली कनिष्का साहू (19) को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी रायपुर के निवासी बताए गए हैं।

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों के बयान और व्हाट्सएप स्टेटस सहित अन्य साक्ष्य पेश किए। लोक अभियोजक गीतेश प्रजापति के अनुसार अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पांचों आरोपियों को दोषी ठहराया। अदालत ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत प्रत्येक दोषी को पांच साल के सश्रम कारावास और 500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

यह फैसला आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आया है। मामले में धर्म परिवर्तन के दबाव और मानसिक प्रताड़ना से जुड़े आरोप भी सामने आए थे। धमतरी कोर्ट का यह फैसला समाज में धर्मांतरण के नाम पर प्रताड़ित करने वाले तत्वों के लिए एक कड़ा और बड़ा सबक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अंडर-14 में स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल की टीम ने जीता मुकाबला, सीबीएसई राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ

09 Oct 2026

वीडियो: बागेश्वर में आज से पांचवें सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का आगाज, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

09 Oct 2026

वीडियो: पंतनगर में आज मानव तस्करी सम्मेलन, नेपाल से भारत तक फैले नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

हथियार सप्लाई की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तेज रफ्तार कार पर चलाई गोली

09 Oct 2026

VIDEO: आगरा में गैस सिलिंडर लीक से घर में लगी आग, तीन लोग गंभीर झुलसे

09 Oct 2026
विज्ञापन

मेरठ: सूरजकुंड रामलीला का शुभारंभ, धार्मिक उत्सव का रहा माहौल

08 Oct 2026

शास्त्री पुल की रेलिंग पर बैठकर रील बनाते समय गंगा में गिरा युवक, VIDEO

08 Oct 2026
विज्ञापन

मेरठ: नगर निगम में फूटा महिलाओं का गुस्सा, आठ घंटे तक नारेबाजी, मशाल थामकर किया प्रदर्शन

08 Oct 2026

बिजली निगम के खिलाफ किसानों का अनिश्चितकालीन धरना, VIDEO

08 Oct 2026

राम ने किया ताड़का का वध, धर्म की रक्षा का संदेश; VIDEO

08 Oct 2026

धरना-जाम के बाद जागा प्रशासन, कॉलोनी में कूड़ा डंपिंग पर रोक; VIDEO

08 Oct 2026

कानपुर: डीएम व नगर आयुक्त ने रात्रिकालीन निरीक्षण में स्वच्छता एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर दिए निर्देश

08 Oct 2026

VIDEO: पंप हाउस में सफाई कर रहा कर्मचारी करंट से झुलसा

08 Oct 2026

VIDEO: विवाहिता की मौत के महीने भर बाद भी आरोपी फरार

08 Oct 2026

VIDEO: कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने जिलाध्यक्ष को हाउस अरेस्ट

08 Oct 2026

VIDEO: दो बाइकों की भिड़ंत में मासूम समेत चार घायल

08 Oct 2026

VIDEO: ट्रक की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

08 Oct 2026

VIDEO: रीठई में घर में घुसकर मारपीट, एसीपी के आदेश पर 12 पर प्राथमिकी

08 Oct 2026

VIDEO: जनकपुरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

08 Oct 2026

VIDEO: पेड़ के नीचे कंबल ओढ़कर सो रहे वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

08 Oct 2026

VIDEO: बीएससी छात्रा को गोली मारने के बाद टोलकर्मी ने की आत्महत्या

08 Oct 2026

VIDEO: आगरा में जनकपुरी आयोजन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन फेल, लगा जाम; हाईवे पर चलते रहे ट्रक

08 Oct 2026

VIDEO: भाई-बहनों पर हमले में छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी

08 Oct 2026

VIDEO: जलकल के ठेकेदार और उसके चार कर्मचारियों पर प्राथमिकी

08 Oct 2026

VIDEO: आग और सिलिंडर में धमाके से जले तीन ढाबे और झोपड़ी

08 Oct 2026

VIDEO: अधिवक्ता से गाली-गलौज कर फाइल छीनी, धमकाया

08 Oct 2026

VIDEO: किन्नरों के हंगामे में आठ पर प्राथमिकी

08 Oct 2026

कानपुर: पनकी के हिमालय भवन के फ्लैट के दूसरे कमरे की फर्श भी धंसी

08 Oct 2026

दिल्ली के कॉलेजों व यूनिवर्सिटी के छात्रों को उकसा रही है सीजेपी, दो लाख पोस्टर बांटेगे

08 Oct 2026

फरीदाबाद में नर्सिंग ऑफिसर्स की हड़ताल स्थगित, मांगों पर सहमति का आश्वासन

08 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed