फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ice skating starts again in the rink after a week

Shimla News: रिंक में एक सप्ताह बाद फिर से आइस स्केटिंग शुरू

Wed, 08 Jan 2025 08:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 08:36 PM IST
Ice skating starts again in the rink after a week
साफ मौसम रहने से रिंक में बर्फ की ठोस परत जमने से सैलानियों और युवाओं ने उठाया स्केटिंग का लुत्फ

रिंक में बर्फ जमाने के लिए साफ मौसम होना जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। एक सप्ताह के लंबे इंतजार के बाद शिमला के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक पर फिर से सुबह के समय आइस स्केटिंग शुरू हो गई। एक जनवरी को आयोजित स्केटिंग सत्र के बाद से खराब मौसम के कारण स्केटिंग नहीं हो पाई थी।
लगातार हो रही बारिश ने रिंक पर बर्फ जमने में बाधा डाली थी जिसके चलते स्केटिंग प्रेमियों को मायूसी का सामना करना पड़ा। वहीं बुधवार को सुबह के सत्र में करीब 60 लोगों ने स्केटिंग में हिस्सा लिया। सुबह से ही स्केटिंग प्रेमियों की भीड़ रिंक पर जुटना शुरू हो गई थी। प्रतिभागियों में स्थानीय निवासी और पर्यटक दोनों शामिल थे। रिंक के सचिव रजत मल्होत्रा ने बताया कि पिछले सप्ताह खराब मौसम के कारण स्केटिंग सत्र रद्द करना पड़ा था लेकिन आज के आयोजन में प्रतिभागियों का उत्साह देखकर हमें खुशी हो रही है। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया नेशनल गेम्स के लिए आइस हॉकी के ट्रायल 11 जनवरी को काजा में होंगे।

शिमला आइस स्केटिंग रिंक अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह एशिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक आइस स्केटिंग रिंक है, जो सर्दियों के मौसम में स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां दिसंबर से फरवरी के बीच स्केटिंग सीजन होता है, जब ठंडी हवाओं और साफ आसमान के बीच बर्फ की परत जमाई जाती है। बर्फ जमाने के लिए सूखे और ठंडे मौसम की जरूरत होती है। शिमला और आसपास के क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी और बारिश ने रिंक को बुरी तरह प्रभावित किया है। बर्फ और बादल रिंक के ऊपर कंबल का काम करता है जिससे रिंक की सतह का तापमान बढ़ता और बर्फ नहीं जम पाती। बर्फबारी के अलावा दिन में गर्मी भी स्केटिंग रिंक की बर्फ को पिघला रही है। रिंक के चारों ओर छाया प्रदान करने वाले पेड़ों की कटाई का असर भी रिंक में दिख रहा है। पहले यह पेड़ बर्फ को तेज धूप से बचाते थे जिससे यह लंबे समय तक सुरक्षित रहती थी। अब छाया के अभाव में बर्फ जल्दी पिघलने लगी है जिससे सत्रों की संख्या घटी है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : चंदौली में गोष्ठी का आयोजन, नई तकनीकी अपना कर किसान अपनी आय दोगुनी करने का मंत्र दिया गया

08 Jan 2025

VIDEO : हिसार में नगर पालिका कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

08 Jan 2025

VIDEO : महोबा में पुरानी रंजिश में दबंग ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में झांसी रेफर, जांच में जुटी पुलिस

08 Jan 2025

VIDEO : देहरादून अरुणिमा प्रदर्शनी में असम, नागालैंड के उत्पाद छाए

08 Jan 2025

VIDEO : कर्णप्रयाग में एक मात्र लैब टेक्नीशियन हुए सेवानिवृत्त, लैब में लगा ताला

08 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली में महाकुंभ के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, हाईवे पर पेट्रोलिंग करेगी पुलिस

08 Jan 2025

VIDEO : बाराबंकी में नवाबगंज तहसील में दोपहर के बाद हो रही सुनवाई, वादकारी हो रहे निराश

08 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : राजधानी में बिना हेलमेट लोगों ने भरवाया पेट्रोल, अपनाया यह जुगाड़

08 Jan 2025

VIDEO : लखीमपुर खीरी में गैंगस्टर की मौत पर हंगामा, इंस्पेक्टर बोले- पूरे गांव को जेल भेज दूंगा

08 Jan 2025

VIDEO : फिरोजाबाद हाईवे पर आधी रात के बाद होता है ये हाल...

08 Jan 2025

VIDEO : फतेहपुर सीकरी में जायरीनों ने टेका मत्था, अजमेर से जियारत के बाद लौटते हैं जायरीन

08 Jan 2025

VIDEO : वाराणसी में मुस्लिम इलाके में मिले सिद्धिश्वर महादेव का मंदिर खुला

08 Jan 2025

VIDEO : उन्नाव में बिल्लेश्वर मंदिर सहित दो मंदिरों के शिवलिंग तोड़े, जनता में आक्रोश…आरोपी दोनों युवक गिरफ्तार

08 Jan 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव की मतगणना शुरू, पहले राउंड के बाद अंजुम एक वोट से आगे

08 Jan 2025

VIDEO : फर्रुखाबाद में चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, दानपात्र तोड़े…पुजारी को कमरे में किया बंद, जांच में जुटी पुलिस

08 Jan 2025

VIDEO : लखीमपुर खीरी में मांगे पूरी होने के बाद माने परिजन, गैंगस्टर के शव का किया अंतिम संस्कार

08 Jan 2025

VIDEO : जम्मू में बाइक रैली: दोपहिया चालकों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी, एडीसी ने किया शुभारंभ

08 Jan 2025

VIDEO : महिला विधायक सम्मलेन का शुभारंभ, सतीश महाना बोले- महिलाओं की चर्चा होती है, लेकिन फाइल हो जाती है बंद

08 Jan 2025

VIDEO : बरेली में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती को बाइक से लगी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

08 Jan 2025

VIDEO : राजा का तालाब में दुकानदारों के पंजीकरण और लाइसेंस बनवाने को लेकर जागरुकता शिविर का आयोजन

08 Jan 2025

VIDEO : पोस्टमार्टम रिपोर्ट गलत बता शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम

08 Jan 2025

VIDEO : हरिद्वार में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज चलने के विरोध में छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

08 Jan 2025

Shahdol News: भगवान की मूर्ति चोरी कर युवक ने बर्तन दुकान पर बेची, वीडियो और पैन कार्ड ने खोला वारदात का राज

08 Jan 2025

VIDEO : बड़सर के बरोली गांव के मंदिर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

VIDEO : दोपहर तक कोहरे के आगोश में रहा बिलासपुर, घरों में दुबके रहे लोग

08 Jan 2025

VIDEO : राज्य स्तरीय हाफ मैराथन विजेता खिलाड़ी हुए पुरस्कृत

08 Jan 2025

VIDEO : लाहौल में माइनस तापमान में सड़क बहाली में डटा लोक निर्माण विभाग

08 Jan 2025

Tikamgarh News: घर में सो रहे बुजुर्ग की जलकर मौत, अचानक लगी थी आग, लकवा ग्रस्ति होने के कारण भाग नहीं पाए

08 Jan 2025

VIDEO : शहीद सुधीर का शव पहुंचा पैतृक गांव, पिता बोले- बेटा देश सेवा के लिए बना था, सरकार सैनिक के परिवार का रखे ख्याल

08 Jan 2025

VIDEO : उदयपुर से केलांग के लिए हुआ एचआरटीसी बस का ट्रायल

08 Jan 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed