फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Poor road conditions, a broken bridge, and stray animals have become a source of trouble in Madhala Colony.

Shimla News: मधाला कॉलोनी में बदहाल सड़कें, टूटा पुल और लावारिस पशु बने परेशानी

Tue, 27 Oct 2026 05:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Updated Tue, 27 Oct 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Poor road conditions, a broken bridge, and stray animals have become a source of trouble in Madhala Colony.
बरोटीवाला के मधाला स्थित हाऊसिंग बोर्ड कालोनी को जोड़ने वाली सड़क टूटी- संवाद।
कॉलोनी के हाल 6
विज्ञापन

-------
914 बीघा में फैली है कॉलोनी, बुनियादी सुविधाओं का अभाव
महंगे पानी से परेशान लोगों ने पेयजल सप्लाई जलशक्ति विभाग के अधीन करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के तहत हिमुडा हाउसिंग बोर्ड की मधाला कॉलोनी में सड़कें, बंद नालियां, लावारिस पशु और चारदीवारी का अभाव लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। वहीं, पेयजल की ऊंची दरों से भी निवासी परेशान हैं। लोगों ने समस्याओं के समाधान और पेयजल आपूर्ति जलशक्ति विभाग के अधीन करने की मांग उठाई है।
वर्ष 2005-06 में बसाई गई यह कॉलोनी करीब 914 बीघा जमीन पर फैली है। इसमें 880 प्लॉट और करीब 170 फ्लैट हैं। चारदीवारी न होने से असामाजिक तत्वों की आवाजाही बनी रहती है। बरोटीवाला ट्रक यूनियन की ओर बना वैकल्पिक पुल बरसात में टूटने से कॉलोनी का संपर्क मार्ग बंद हो गया है। अब लोगों को कुल्हाड़ीवाला होकर बरोटीवाला जाना पड़ रहा है। वहीं, जामन के पेड़ के पास दो साल पहले भूमि कटाव से क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत भी नहीं हुई है।
विज्ञापन

लावारिस पशुओं और गंदगी से परेशानी
हाउसिंग बोर्ड सोसायटी के पूर्व सलाहकार राजेंद्र राणा ने बताया कि ट्रक यूनियन की ओर का रास्ता सबसे नजदीक है, लेकिन पुल टूटने से लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लावारिस पशु करते हैं हमला
मीनाक्षी मेहता ने कहा कि चारदीवारी न होने से हरियाणा की ओर से लोगों की बेरोकटोक आवाजाही रहती है। कॉलोनी में घूमने वाले लावारिस बैल महिलाओं और बुजुर्गों पर हमला कर चुके हैं।
गंदा पानी फैलता है सड़कों पर
योगेंद्र पंवार ने बताया कि नालियां बंद हैं और चैंबरों के ढक्कन टूटे हुए हैं। गंदा पानी सड़कों पर फैलने से नई सड़कें भी खराब हो रही हैं।
मरम्मत न होने से दुर्घटना का खतरा
पवन चंदेल ने कहा कि जामन के पेड़ के पास दो साल पहले भूमि कटाव से सड़क का आधा हिस्सा टूट गया था। इसकी मरम्मत न होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
पानी के दरें बहुत ज्यादा
सुषमा पंवार ने बताया कि हिमुडा की ओर से आपूर्ति किए जा रहे पानी की दरें बहुत अधिक हैं। उन्होंने परवाणू की तर्ज पर कॉलोनी की पेयजल आपूर्ति जलशक्ति विभाग के अधीन करने की मांग की।

बजट मिलते ही सड़क की मरम्मत होगी
वैकल्पिक पुल हिमुडा के अधीन नहीं है। इसका निर्माण बीबीएनडीए की ओर से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुल्हाड़ीवाला की ओर से कॉलोनी को मुख्य सड़क उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि जामन के पेड़ के पास सड़क की मरम्मत के लिए एस्टीमेट उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। बजट मिलते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। बंद नालियों की मरम्मत भी जल्द करवाई जाएगी। -संदीप ठाकुर, सहायक अभियंता, हिमुडा

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed