Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Son-in-Law Steals ₹15 Lakh From Neighbour’s House, Arrested Within Three Hours

नागौर: शादी में गया परिवार, पीछे से पड़ोसी के दामाद ने उड़ाए 15 लाख के जेवर-नकदी; तीन घंटे में पुलिस ने दबोचा

Wed, 18 Nov 2026 08:54 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 08:54 PM IST
Son-in-Law Steals ₹15 Lakh From Neighbour’s House, Arrested Within Three Hours

नागौर जिले के खींवसर थाना क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने महज तीन घंटे में खुलासा कर दिया। बैराथल कलां गांव में एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान पड़ोसी के दामाद ने सूने मकान में घुसकर करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। वारदात के बाद आरोपी फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी का पूरा माल भी बरामद कर लिया है।

शादी में गया था पूरा परिवार
खींवसर थाना पुलिस के अनुसार, परिवादी हीरासिंह पुत्र रूपसिंह निवासी बैराथल कलां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 नवंबर की रात करीब 9 बजे वह अपने परिवार के साथ आकला गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 11:30 बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर के अंदर अलमारी टूटी हुई मिली। उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब थे। परिवादी के मुताबिक, चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 14.50 से 15 लाख रुपये है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पढे़ं: शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी ने दर्ज की एफआईआर, पत्नी के नाम पर खरीदे थे 64 विला और कॉटेज

ससुर के घर की छत से होकर घुसा आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने सूने मकान को निशाना बनाया। वह अपने ससुर के घर की छत के रास्ते परिवादी के घर में दाखिल हुआ और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान देवीसिंह पुत्र सवाईसिंह राजपूत (30) निवासी मुंडना, थाना पीपाड़ शहर, जिला जोधपुर ग्रामीण के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और दूसरी जगह जाने की तैयारी करने लगा। इसके बाद वह बैरथल बस स्टैंड पहुंचकर बस का इंतजार करने लगा। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे पकड़ लिया।

तीन घंटे में आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
खींवसर थाना अधिकारी सुरेश कुमार बिजारणियां ने बताया कि परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। महज तीन घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए चांदी के आभूषण और नकदी बरामद कर ली है। आरोपी से पूछताछ जारी है। साथ ही अन्य वारदातों में उसकी संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

युवाओं को मिलेगा ₹1 करोड़ जीतने का मौका, जानें रजिस्ट्रेशन और पूरी डिटेल

चमोली में ऋण मेला: महिला समूह को 25 लाख का ऋण दिया गया

18 Nov 2026

अमृतसर: सात सदस्यीय कमेटी ने दूर किए सभी ऐतराज, सजा के प्रावधान रहेंगे बरकरार

18 Nov 2026

लखीमपुर खीरी: जिले में 19 नवंबर से चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, घर-घर जाकर बांटी जाएगी दवा

18 Nov 2026

शाहजहांपुर: तिलहर में 19 नवंबर से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, घर-घर खिलाई जाएगी दवा

18 Nov 2026
विज्ञापन

मोतीराम अड्डा से दो किलोमीटर लंबा काफिला लेकर आगे बढ़े अखिलेश

18 Nov 2026

प्राचीन पांडुलिपियों के सर्वेक्षण और संरक्षण के लिए चलेगा अभियान

18 Nov 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद में स्ट्रीट लाइट का बल्ब निकालकर ले गया स्कूटी सवार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

18 Nov 2026

पानीपत में 50 हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में दोस्तों ने मिलकर की थी सूरज की हत्या, 4 महीने से फरार सातवां आरोपी गिरफ्तार

18 Nov 2026

रोहतक में 104 काम रद्द होने पर जिला पार्षदों का धरना जारी, फर्मों को बार-बार काम देने पर फूटा गुस्सा

18 Nov 2026

कपूरथला में आवारा कुत्तों का आतंक

पठानकोट: एनएचएम कर्मचारियों का संघर्ष आठवें दिन में दाखिल, 19 नवंबर को पटियाला में स्वास्थ्य मंत्री की कोठी के बाहर देंगे पक्का धरना

वीडियो: रामशहर में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

18 Nov 2026

मंडी: निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताओं में 200 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

18 Nov 2026

पूर्वांचल की राजधानी के रूप में उभर रही काशी, नई जिम्मेदारी संभालते ही बोले मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन

18 Nov 2026

Video: सीएम योगी बोले- यहां दंगाइयों का होता है उपचार, लॉ-लेस लैंड से लैंड ऑफ लॉ बना यूपी

18 Nov 2026

पटियाला की जनता ने बताए बड़े मुद्दे, नशा, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

गोरखपुर: अखिलेश यादव पीडीए रथ पर सवार होकर चौरीचौरा के लिए रवाना हुए

18 Nov 2026

VIDEO: अक्षय नवमी पर श्रीराम जानकी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, परिक्रमा कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना

18 Nov 2026

VIDEO: मुठभेड़ में बिल्लू इंदौरिया गैंग का बदमाश वाहिद अंसारी ढेर, चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग

18 Nov 2026

बहादुरगढ़ के कमांडेंट सुनील कुमार को राष्ट्रपति के मेरिटोरियस सेवा मेडल से सम्मानित किया गया

बदायूं: भाकियू पदाधिकारियों ने दिया धरना, एसडीएम न्यायिक को सौंपा ज्ञापन

18 Nov 2026

वीडियो: शिमला में सजेगी विंटर ट्रैवल प्रदर्शनी, पर्यटन की सतत विकास नीति पर होगा मंथन

18 Nov 2026

VIDEO: नवीगंज में निकली भव्य राम बारात, 35 आकर्षक झांकियों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

18 Nov 2026

VIDEO: थाना न्यू आगरा के सुरेश नगर में शाहीद उर्फ गुड्डू पहलवान की हत्या के मामले में एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी

18 Nov 2026

रेवाड़ी में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

18 Nov 2026

मंडी: पंजालग स्कूल में स्कूल प्रबंधन समिति को दो दिन दिया प्रशिक्षण

18 Nov 2026

पीलीभीत: कहीं बीएलओ का इंतजार, कहीं सूची में अब भी गलतियों की भरमार

18 Nov 2026

मंडी: मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे मल्टी टास्क वर्कर, निकाली रैली

18 Nov 2026

बिलासपुर: मार्कंडेय में भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण लीलाओं का किया गुणगान

18 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed