Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Stone-pelting during action against kiosks in Jalandhar; 2 people, including a woman, taken into custody

जालंधर में खोखों पर कार्रवाई के दौरान पथराव, महिला समेत 2 हिरासत में

Thu, 05 Nov 2026 07:35 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:35 PM IST
Stone-pelting during action against kiosks in Jalandhar; 2 people, including a woman, taken into custody
जालंधर की भगत सिंह कॉलोनी में अवैध रूप से बनाए गए खोखों को हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब जेसीबी से खोखे हटाने का काम शुरू होते ही कुछ लोगों ने कथित तौर पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद इलाके के निवासियों और विरोध कर रहे लोगों के बीच भी पथराव और हाथापाई शुरू हो गई। घटना में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जेसीबी देखते ही शुरू हुआ विरोध, दोनों तरफ से पथराव जानकारी के अनुसार, नगर निगम की टीम भगत सिंह कॉलोनी में अवैध रूप से बने खोखों को हटाने पहुंची थी। जैसे ही कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से कार्रवाई शुरू की, वहां मौजूद कुछ प्रवासियों ने विरोध जताते हुए ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। आरोप है कि इस दौरान इलाके के निवासियों को भी निशाना बनाया गया। इसके जवाब में स्थानीय लोगों ने भी पथराव किया। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। घटना की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और पथराव होता दिखाई दे रहा है। एक वीडियो में गुस्साए लोग एक व्यक्ति को पकड़कर उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं, जबकि एक महिला पर भी पत्थर फेंकने के आरोप हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर-1 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक महिला और दो लोगों को हिरासत में लेने की बात कही है, जिनमें खोखे का मालिक भी शामिल बताया जा रहा है। थाना प्रभारी के अनुसार, नगर निगम की टीम ने मौके पर दो खोखों को हटाने की कार्रवाई की थी। विरोध के दौरान पथराव की घटना हुई है। पुलिस का कहना है कि संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर मामले में बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विरोध कर रहे लोगों का आरोप है कि नगर निगम की टीम ने बिना पूर्व नोटिस दिए कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में अवैध कब्जों और झुग्गियों की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। कुछ लोगों ने ललित नामक व्यक्ति और उसके परिवार को लेकर भी आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। भारी विरोध और हंगामे के बावजूद नगर निगम की टीम ने कार्रवाई जारी रखी और मौके पर बने अवैध खोखों को हटाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रामपुर बुशहर: कुमसू मंदिर में भागवत कथा के समापन पर पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, नरेशर लक्ष्मी नारायण के दर नवाया शीश

05 Nov 2026

शिमला: लोअर बाजार में सजावट के सामान ने रोका एम्बुलेंस का रास्ता, आपात स्थिति में बढ़ सकती है परेशानी

05 Nov 2026

चंबा पहुंचे CM सुक्खू का जोरदार स्वागत, करियां हेलीपैड पर उमड़े लोग; लिल्ह रवाना होने से पहले सुनीं जनसमस्याएं

05 Nov 2026

धनतेरस की खरीदारी पर महंगाई का पहरा, तांबे के दाम दोगुने से भी ज्यादा; कांसा और एल्युमिनियम भी महंगे

05 Nov 2026

पेंटिंग व छाया चित्रों में दिखी काशी, मथुरा व प्रयाग

05 Nov 2026
विज्ञापन

पदयात्रा अंतिम पड़ाव पर: हाथ में ध्वज थामे आगे बढ़े मुख्यमंत्री योगी, झलक पाने को उमड़ा जनसैलाब

05 Nov 2026

दिवाली के लिए सज गया कर्णप्रयाग का बाजार, लड्डू-बर्फी के साथ शुगर फ्री मिठाइयों की भी मांग

05 Nov 2026
विज्ञापन

श्रीनगर के तरुली गांव में महिला को निवाला बनाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद

05 Nov 2026

विद्युत बोर्ड पेंशनरों का बकाया भुगतान जल्द करने की मांग, सोलन में बैठक कर सरकार के सामने उठाया मुद्दा

05 Nov 2026

पीसीएस मेन्स के नतीजों पर शिरोमणि अकाली दल ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

लखीमपुर खीरी: पटाखा दुकानकारों को मिली राहत, डीएम ने दुकानें लगाने की दी अनुमति

05 Nov 2026

कानपुर: रैली के जाम में फंसी एंबुलेंस, हाथ जोड़कर रास्ता मांगते रहे पिता, तड़पकर सिपाही की मौत

05 Nov 2026

बाबा केदारनाथ के जयकारों से गूंज रहा धाम, 11 नवम्बर को शीतकाल के लिए बन्द होंगे धाम के कपाट

05 Nov 2026

श्रीनगर में मुआवजा भुगतान की मांग , यूकेडी कार्यकर्ता करेंगे 6 को जीवीके परियोजना कार्यालय का घेराव

05 Nov 2026

गाजियाबाद में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, लगे भारत माता की जय के नारे

05 Nov 2026

धनतेरस और दिवाली को लेकर चमका बाजार, व्यापारियों ने सजाईं दुकानें

05 Nov 2026

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम धामी और पूर्व सीएम हरीश रावत

05 Nov 2026

मेरठ: एमडीए में मांगों को लेकर संयुक्त किसान संघर्ष समिति का धरना चौथे दिन भी जारी, अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी

05 Nov 2026

VIDEO: फेस्टिव मोड में आए लोग, मिठाई की दुकानों पर लगी भीड़

05 Nov 2026

VIDEO: दिव्य दीपावली मेला - 2026 का आयोजन, हस्तकला सहित स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन

05 Nov 2026

VIDEO: उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में रोजगार मेला का आयोजन

05 Nov 2026

VIDEO: धमकी भरे ई-मेल के बाद मथुरा में हाई अलर्ट, जंक्शन पर बढ़ाई सुरक्षा

05 Nov 2026

रायबरेली में बाइक सवार को बचाने में पलटी स्कूल बस, चार बच्चों समेत छह घायल

05 Nov 2026

मेरठ मेडिकल कॉलेज में वेतन न मिलने पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, चार महीने की सैलरी बकाया होने का आरोप

05 Nov 2026

Meerut: मवाना में न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया नए बाह्य न्यायालय भवन का उद्घाटन, अधिवक्ताओं के चैंबर के लिए हुआ भूमि पूजन

05 Nov 2026

मवाना में न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया नए बाह्य न्यायालय भवन का उद्घाटन, अधिवक्ताओं के चैंबर के लिए हुआ भूमि पूजन

05 Nov 2026

मेरठ: आईएनपीजी कॉलेज में ‘नवकृति द फेस्टिव लैब’ का आयोजन, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता और उद्यमशीलता

05 Nov 2026

मेरठ के माटीकला मेले में कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुतियों से दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक, महाभारत और रामायण की झांकियां सजाईं

05 Nov 2026

सिरमौर: रंगों और दीयों से जगमगाया एवीएन स्कूल, दिवाली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई कलात्मक प्रतिभा

05 Nov 2026

परविंदर झोटा हत्याकांड: सरकार और इंसाफ कमेटी में समझौता, 2 करोड़ मुआवजा और पत्नी को नौकरी

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed