{"_id":"6aec3f46d6ccdff012055352","slug":"video-cm-sukhu-chamba-kariyan-helipad-welcome-public-issues-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा पहुंचे CM सुक्खू का जोरदार स्वागत, करियां हेलीपैड पर उमड़े लोग; लिल्ह रवाना होने से पहले सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा पहुंचे CM सुक्खू का जोरदार स्वागत, करियां हेलीपैड पर उमड़े लोग; लिल्ह रवाना होने से पहले सुनीं जनसमस्याएं
Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:03 PM IST
Link Copied
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के चंबा पहुंचने पर वीरवार को करियां हेलीपैड पर स्वागत के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर के माध्यम से यहां पहुंचे। उनके साथ सदर विधायक नीरज नैयर और कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय ग्रामीणों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
हेलीपैड पर पहले से मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री को पुष्पमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया और लोगों से बातचीत की।
लिल्ह के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने करियां हेलीपैड पर पहुंचे लोगों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों और विभिन्न प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विकासात्मक जरूरतों और अन्य जनसमस्याओं को उनके समक्ष रखा।
मुख्यमंत्री ने लोगों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित समस्याओं के उचित समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
करियां हेलीपैड पर लोगों से मुलाकात और बातचीत के बाद मुख्यमंत्री का काफिला लिल्ह के लिए रवाना हो गया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।