Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Outsourced Employees Protest Over Pending Salaries at Meerut Medical College, Demand Biometric Attendance
{"_id":"6aec372c823b5436700b0bff","slug":"video-outsourced-employees-protest-over-pending-salaries-at-meerut-medical-college-demand-biometric-attendance-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ मेडिकल कॉलेज में वेतन न मिलने पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, चार महीने की सैलरी बकाया होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ मेडिकल कॉलेज में वेतन न मिलने पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, चार महीने की सैलरी बकाया होने का आरोप
मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में जेएमडी, एचआर, सोलंकी और उर्मिला कंपनियों के सैकड़ों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर प्रदर्शन किया। इनमें नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि किसी की तीन तो किसी की चार महीने की सैलरी बकाया है और पीएफ भी नहीं काटा गया है। उन्होंने पोर्टल के बजाय बायोमैट्रिक से उपस्थिति दर्ज कराने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी लंबे समय तक अनुपस्थित रहते हैं और उपस्थिति दर्ज नहीं कराते, जिससे वेतन कटौती की समस्या आती है। हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने भी कर्मचारियों को शांत कराया। इसके बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य से वार्ता की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।