Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pauri:Demand for compensation payments in Srinagar; UKD activists to lay siege to the GVK project office on the 6th

श्रीनगर में मुआवजा भुगतान की मांग , यूकेडी कार्यकर्ता करेंगे 6 को जीवीके परियोजना कार्यालय का घेराव

Thu, 05 Nov 2026 01:48 PM IST
Vishal Kumar विशाल कुमार
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:48 PM IST
Pauri:Demand for compensation payments in Srinagar; UKD activists to lay siege to the GVK project office on the 6th
पूरण सिंह कठैत ने प्रेसवार्ता कर सरकार और कंपनी पर लगाए शोषण के आरोप, आंदोलनकारियों की रिहाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी श्रीनगर। अलकनंदा हाइड्रो पावर परियोजना (जीवीके) से प्रभावित ग्रामीणों के लंबित मुआवजे के भुगतान की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने आंदोलन को समर्थन दिया है। यूकेडी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने प्रेसवार्ता कर कहा कि प्रभावित ग्रामीणों का मुआवजा अभी तक पूरी तरह से सेटलमेंट नहीं हुआ है। इसके विरोध में यूकेडी कार्यकर्ता जीवीके परियोजना कार्यालय का घेराव करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रभावितों का शोषण बंद नहीं हुआ और उनका बकाया मुआवजा जल्द नहीं दिया गया तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। पूरण सिंह कठैत ने कहा कि परियोजना के लिए ग्रामीणों ने अपनी जमीनें दीं, जिससे देश की बिजली जरूरतों की पूर्ति हो रही है, लेकिन प्रभावित परिवार आज भी अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुआवजे का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलन करने वालों के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यूकेडी प्रभावित ग्रामीणों के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर रात 12 बजे भी उनके समर्थन में पहुंचेगी। इस दौरान प्रभावित महिला गीता देवी ने आरोप लगाया कि मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। वर्ष 2018 में भी आंदोलन के दौरान 46 महिलाओं और 18 पुरुषों को जेल जाना पड़ा था। उन्होंने बताया कि हालिया आंदोलन के दौरान ग्रामीणों ने करीब एक माह तक जीवीके कंपनी के कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण धरना दिया। इसके बाद कीर्तिनगर एसडीएम कार्यालय में हुई वार्ता में कंपनी के एचआर ने 15 दिन के भीतर भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी कार्यालय पहुंचने पर सुरक्षाकर्मियों ने आंदोलनकारियों के साथ मारपीट की, जिसमें महिला मोर्चा की अध्यक्ष का हाथ टूट गया और उनके कपड़े भी फाड़े गए। वहीं, पुलिस की कार्रवाई के दौरान आंदोलनकारी महिलाओं को जबरन उठाकर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के संयोजक दौलत कुंवर और आंदोलनकारी सरस्वती देवी को भी गिरफ्तार कर पौड़ी ले जाया गया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनसे दबाव में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए और उसकी प्रति भी उपलब्ध नहीं कराई। उन्होंने मांग की है कि दौलत कुंवर और सरस्वती देवी को सम्मानपूर्वक रिहा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलनकारियों की रिहाई के बाद भी मुआवजा भुगतान होने तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान महिलाओं ने शासन-प्रशासन के रवैये पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रायपुर: डीएड अभ्यर्थियों ने अपने परिजनों के साथ किया मंत्री के बंगले का घेराव,बोले-मांगें पूरी करो तभी हटेंगे

05 Nov 2026

धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगाई गई होर्डिंग, लिखा- 27 में कृष्ण आएंगे

05 Nov 2026

बाराबंकी में पुलिस से मुठभेड़ में दो इनामिया बदमाश घायल, गिरफ्तार

05 Nov 2026

मोगा की आप विधायक के घर ईडी की रेड जारी

दमोह: नाबालिग से दुराचार के आरोपी के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की मांग, हिंदू संगठनों ने निकाली रैली

05 Nov 2026
विज्ञापन

महाकालेश्वर भस्म आरती: एकादशी पर वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कर दिए दर्शन

05 Nov 2026

VIDEO: स्कूल में बच्चों ने बनाई झालर और दीये, स्वदेशी दिवाली मनाने के लिए किया प्रेरित

05 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: रामलीला मैदान से आतिशबाजी की दुकानों के स्थानांतरण पर नाराजगी, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

05 Nov 2026

VIDEO: यातायात माह में पुलिस ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया नियमों का पाठ

05 Nov 2026

VIDEO: दिवाली पर सुरक्षा का पहरा, पुलिस ने बाजारों में चलाया जागरूकता अभियान

05 Nov 2026

VIDEO: विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते डीएम ने किया मंडी समिति का निरीक्षण

05 Nov 2026

मेरठ: एडीजी ने बेगमपुल से सदर बाजार तक निकाला फ्लैग मार्च, व्यापारियों से की बात, ड्रोन से की जा रही निगरानी

04 Nov 2026

मेरठ: एडीजी ने बेगमपुल से सदर बाजार तक निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया

04 Nov 2026

VIDEO: पुलिस बल की मौजूदगी में सूरजपुरा में जमीन की पैमाइश, कब्जे के विवाद में प्रशासन ने की कार्रवाई

04 Nov 2026

रोलर स्केट हॉकी में पंचकूला और यमुनानगर का दबदबा, पहले दिन खेले गए 12 मुकाबले

04 Nov 2026

मेरठ: लायंस क्लब मेरठ केसरी ने दीपावली मेले में खेला तंबोला

04 Nov 2026

VIDEO: जनपदस्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

04 Nov 2026

Video: पटाखों की चिंगारी से लगी आग, करब के 150 बंडल जलकर हुए खाक

04 Nov 2026

VIDEO: टीटीजेड में पेड़ों की कटाई पर चार महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी, जिम्मेदारों की भूमिका पर सवाल

04 Nov 2026

VIDEO: यम द्वितीया की तैयारी तेज, घाटों से यमुना तक चल रहा सफाई अभियान

04 Nov 2026

अमित शाह के कार्यक्रम से पहले करनाल पहुंचीं स्मृति ईरानी, तैयारियों का लिया जायजा

04 Nov 2026

VIDEO: दीयों से रौशन होगी दिवाली, कुम्हारों के चाक ने पकड़ी रफ्तार

04 Nov 2026

VIDEO: त्योहार पर बाजारों में अतिक्रमण से जाम, नगर निगम ने दी 24 घंटे की मोहलत

04 Nov 2026

VIDEO: मोबाइल कोर्ट में सात वादों का हुआ निस्तारण, 20 से 25 वादकारी पहुंचे

04 Nov 2026

VIDEO: एक राष्ट्र-एक चुनाव पर जिलास्तरीय युवा संसद में रुचि बनीं विजेता

04 Nov 2026

VIDEO: बहू के इलाज में कर्जदार हुई तो महिला बन गई शातिर चोर, 25 लाख के जेवर बरामद

04 Nov 2026

वाराणसी: धनतेरस पर 326 साल पुरानी परंपरा के होंगे दर्शन, धन्वंतरी निवास में उमड़ेंगे श्रद्धालु

04 Nov 2026

VIDEO: पेयजल किल्लत पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, तहसील में दिया धरना

04 Nov 2026

धनतेरस और दिवाली पर अलर्ट मोड में औरैया पुलिस, एसपी ने संभाली कमान; सड़कों पर उतरा भारी बल

04 Nov 2026

आसफपुर में दंगल का खिताबी मुकाबला बराबर पर छूटा

04 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed