{"_id":"6aeb252989e3a0591001af61","slug":"video-three-accused-arrested-in-cases-of-snatching-and-theft-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में झपटमारी और चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में झपटमारी और चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
सिटी पुलिस ने झपटमारी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं।
एसएचओ सुखचैन मेहता ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज उर्फ टकल पुत्र चंदेश्वर, श्रीराम पुत्र बटाऊ मुखिया निवासी सुक्कड़ नहर, फिरोजपुर शहर और लवदीप उर्फ सागर पुत्र ओम प्रकाश निवासी गली नंबर-1, आरएसडी कॉलेज की बैकसाइड, फिरोजपुर शहर के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त तीनों आरोपी राह चलते लोगों से झपटमारी कर मोबाइल फोन और गहने छीनने के अलावा बाइकें चोरी करने के आदी हैं। मुखबिर ने बताया कि तीनों आरोपी चोरी की बाइक पर डेंगू अस्पताल के कंडम क्वार्टरों में छीने हुए मोबाइल फोन और सोने-चांदी के गहने छिपाकर रखे हुए हैं तथा उन्हें आगे बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।
पुलिस ने बताई हुई जगह पर छापेमारी कर आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक और बड़ी मात्रा में छीने हुए मोबाइल फोन व सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं।
पुलिस को आरोपियों के कब्जे से एक बाइक, सोने के झुमके, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल और चांदी के कड़े बरामद हुए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।