Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Man dies after intervening in a children's quarrel; family members stage a road blockade

बच्चों का झगड़ा छुड़वाने गए व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Wed, 04 Nov 2026 07:11 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Wed, 04 Nov 2026 07:11 PM IST
Man dies after intervening in a children's quarrel; family members stage a road blockade
गांव गज्जर में बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को शांत करवाने के दौरान हुई मारपीट में घायल असमैल खान की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार को पंजाब-हिमाचल प्रदेश सीमा पर पोलियां में तीन घंटे तक ट्रैफिक जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने माहिलपुर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के रिश्तेदार कासिम दीन निवासी गांव बेलोवाल, जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात वह अपने परिवार के साथ गांव गज्जर में एक रिश्तेदार के घर विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान डीजे के पास बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि बलवीर खान ने बच्चों को झगड़ने से रोकने का प्रयास किया तो गांव के कुछ लोगों ने हथियारों से उन पर हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार, घायलों को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में भी हमलावरों ने उन्हें घेरकर मारपीट की। इस हमले में गंभीर रूप से घायल असमैल खान ने 1 नवंबर को पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में रोष फैल गया। बुधवार सुबह करीब 9 बजे प्रदर्शनकारियों ने पोलियां में सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। दोपहर 12 बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे माहिलपुर थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत करवाने का प्रयास किया। थाना माहिलपुर की एसएचओ रमनदीप कौर ने बताया कि मामले में पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: ट्रामा सेंटर के विस्तार में मजदूरों की जान से खिलवाड़, बिना सुरक्षा उपकरण के हो रहा काम

04 Nov 2026

Video: ‘भूले-बिसरे खेल’ के आयोजन को लेकर अमर उजाला कार्यालय में संवाद

04 Nov 2026

Video- कौशाम्बी में तीन मौतों के बाद आलमचंद्र गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

04 Nov 2026

संस्कृति संसद में देशभर के साधु-संतों ने व्यक्त किए अपने विचार

04 Nov 2026

आम आदमी पार्टी ने पंजाब कांग्रेस भवन के सामने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

कानपुर: नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद गोपी कृष्णा पांडे का हरजिंदर नगर चौराहे पर जोरदार स्वागत

04 Nov 2026

चंडीगढ़ में आप की ‘जेन-जी इन पॉलिटिक्स’ मुहिम, जरनैल सिंह ने किया शुभारंभ

विज्ञापन

मेरठ: विद्या ग्लोबल स्कूल में फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल, एमपीएस और आर्यन टीम के बीच दिखा रोमांचक मुकाबला

04 Nov 2026

मेरठ के आरजी कॉलेज में लगा दिवाली मेला, छात्राओं के हाथों से बने सामान की जमकर हुई खरीदारी

04 Nov 2026

मेरठ: बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में UniFair 2026 का आयोजन, देश-विदेश के विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के अवसरों की मिली जानकारी

04 Nov 2026

मेरठ: दिल्ली की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली में शामिल मेरठ के लोगों का कांग्रेस ने जताया आभार, प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

04 Nov 2026

मेरठ: दो दिवसीय क्रिकेट लीग शुरू, ग्रुप ए ने 25 ओवर में बनाए 166 रन; बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

04 Nov 2026

बागपत में गन्ना मंत्री का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे; गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग भी उठाऊंगा

04 Nov 2026

गोरखपुर: भाजपा की पदयात्रा में शामिल हुए मुस्लिम समाज के लोग

04 Nov 2026

गैरसैंण में कृषि, उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले की तैयारियां तेज, झांकी प्रदर्शन के लिए जुटे स्कूली बच्चे और महिला मंगल दल

04 Nov 2026

मसूरी में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

04 Nov 2026

VIDEO: निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर प्रदर्शन, सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा

04 Nov 2026

VIDEO: नवयुग कन्या महाविद्यालय में दिवाली मेले का आयोजन

04 Nov 2026

VIDEO: सपा यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता पहुंचे हजरतगंज थाने, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दी तहरीर

04 Nov 2026

VIDEO: दीपावली पर बाइकें खरीदने का क्रेज, शोरूम में ऐसा रहा नजारा

04 Nov 2026

फरीदकोट के गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद के लंगर हाॅल में सोए प्रवासी की माैत, हार्ट अटैक की आशंका

लुधियाना के पीएयू हॉकी ग्राउंड में 70वें पंजाब स्कूल हॉकी टूर्नामेंट बॉयज का आयोजन

04 Nov 2026

श्रीनगर में मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन तेज, दौलत कुंवर और सरस्वती देवी भूख हड़ताल पर बैठे

04 Nov 2026

VIDEO: चंपावत जिला विकास में अव्वल: बीस सूत्री कार्यक्रम में हासिल की 99.75% प्रगति

04 Nov 2026

VIDEO: चंपावत में कीवी महोत्सव: पहाड़ी जिलों के किसानों ने की उन्नत खेती और विपणन पर चर्चा

04 Nov 2026

VIDEO: 2027 के चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टी : चंद्रशेखर आजाद

Video: खटीमा चौराहे से थारू विकास भवन तक चौड़ा होगा ओल्ड एनएच

सिरमौर: आस्था स्पेशल स्कूल के बच्चों की प्रतिभा को ग्राहकों का इंतजार, दिवाली के सजावटी सामान की लगाई प्रदर्शनी

04 Nov 2026

गोरखपुर: मंच पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पदाधिकारियों ने किया स्वागत

04 Nov 2026

कुंवर विजय प्रताप ने बहिबल कलां गोलीकांड की जांच को पहुंचाया नुकसान: तलवीर सिंह गिल

04 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed