Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   India reaches the final of the Asian Hockey Champions Trophy

एशियन हॉकी चैंपियंस: फाइनल में टीम इंडिया, सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया; कल जापान से खिताबी भिड़ंत

Wed, 04 Nov 2026 09:12 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 04 Nov 2026 09:12 PM IST
सार

भारतीय टीम अब 5 नवंबर को होने वाले फाइनल में जापान से भिड़ेगी। जापान ने पहले सेमीफाइनल में मलेशिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन
India reaches the final of the Asian Hockey Champions Trophy
एशियन हॉकी चैंपियंस के फाइनल में पहुंचा भारत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-1 से करारी शिक्सत दी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे मैच में दमदार प्रदर्शन किया और कोरियाई टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन


पहले हाफ में ही भारत ने बनाई मजबूत बढ़त
मुकाबले की शुरुआत से ही भारतीय टीम आक्रामक नजर आई। शिलानंद लाकरा ने चौथे मिनट में गोल करके भारत का खाता खोला। हालांकि, दक्षिण कोरिया ने नौवें मिनट में सांगजुन हन के गोल से बराबरी हासिल कर ली। इसके तुरंत बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल में बदलकर टीम को 2-1 से आगे कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

13वें मिनट में शिलानंद ने अपना दूसरा गोल दागते हुए भारत की बढ़त 3-1 कर दी। दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा जारी रहा। सुखजीत सिंह ने 21वें मिनट में गोल करके स्कोर 4-1 किया। इसके बाद दिलप्रीत सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए 21वें और 25वें मिनट में लगातार दो गोल दागे। इस तरह मध्यांतर तक भारत ने 6-1 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली।
 
भारत ने दूसरे हाफ में भी कायम रखा दबदबा
दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम ने अपनी आक्रामक रणनीति जारी रखी। खिलाड़ियों ने गेंद पर नियंत्रण बनाते हुए कोरियाई डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया। दक्षिण कोरिया की टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के सामने उसकी एक नहीं चली। अंततः भारत ने मुकाबला 8-1 से अपने नाम कर लिया। 

फाइनल में जापान से होगा सामना
भारतीय टीम अब 5 नवंबर को होने वाले फाइनल में जापान से भिड़ेगी। जापान ने पहले सेमीफाइनल में मलेशिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला गोलरहित रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed