{"_id":"6aeac64d2a05c4c9f603dac9","slug":"video-nasha-mukt-bharat-nss-camp-bhutti-kullu-himachal-pradesh-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक, स्वयंसेवियों ने नाटी से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक, स्वयंसेवियों ने नाटी से बांधा समां
Ankesh Dogra
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:14 AM IST
Link Copied
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुट्ठी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान और माय भारत कार्यक्रम के तहत जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर स्वस्थ और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
जागरूकता सत्र में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता भूपेंद्र मेहता ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने नशे के कारण व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
शिविर के दौरान पूर्व एनएसएस स्वयंसेवक कार्तिक, कैलाश, निखिल बोध और भूपेंद्र ने वर्तमान स्वयंसेवियों को परेड और ड्रिल का अभ्यास करवाया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुशासन और सामूहिक रूप से कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम प्रभारी बहादुर सिंह ने कहा कि एनएसएस शिविर में आयोजित ऐसी गतिविधियों से स्वयंसेवियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिविर की सभी गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
शिविर के दौरान शाम को सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। इसमें स्वयंसेवियों ने मुख्य अतिथि के साथ पारंपरिक कुल्लवी नाटी डालकर खूब समां बांधा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने हिमाचल की लोकसंस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।