{"_id":"6aa68da2df305efd850d8ad6","slug":"video-review-of-preparations-for-the-sit-in-protest-at-a-meeting-of-the-kisan-mazdoor-organization-in-ferozepur-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में किसान-मजदूर संगठन की बैठक में धरने की तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में किसान-मजदूर संगठन की बैठक में धरने की तैयारियों की समीक्षा
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के जिला फिरोजपुर के सभी जोन नेताओं की जनरल बॉडी बैठक गुरुद्वारा वजीदपुर जामणी साहिब में जिला प्रधान इंद्रजीत सिंह बाठ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश प्रधान सुखविंदर सिंह सभरा विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान 14 सितंबर को कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के घर के बाहर लगाए जाने वाले पांच दिवसीय धरने की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए सुखविंदर सिंह सभरा ने कहा कि धरने की तैयारियां गांव स्तर पर बैठकें करके लगभग पूरी कर ली गई हैं। सैकड़ों किसान, मजदूर और महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से धरने में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों से किए वादे पूरे करने के लिए मजबूर किया जाएगा।
नेताओं ने कहा कि धान की फसल पकने के करीब है, लेकिन सरकार किसानों को मोटरों के लिए निर्बाध बिजली सप्लाई देने में विफल रही है। इसके चलते किसानों को संघर्ष का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
इस मौके पर धर्म सिंह सिद्धू, सुरजीत सिंह फौजी, बलजिंदर सिंह तलवंडी निपालां, अमनदीप सिंह कच्चरभन्न, गुरमेल सिंह फत्तेवाला और नरेंद्रपाल सिंह जताला सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।