{"_id":"6a915b80e7db5aedcf0d3c9a","slug":"video-more-than-500-sisters-tied-rakhis-on-their-brothers-wrists-in-faridkot-jail-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट जेल में 500 से अधिक बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट जेल में 500 से अधिक बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में रक्षाबंधन के अवसर पर पंजाब सरकार और जेल प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किए गए। इसके तहत जेल में बंद कैदियों और हवालातियों को अपनी बहनों से मुलाकात कर राखी बंधवाने का अवसर दिया गया। इस दौरान 500 से अधिक बहनें जेल पहुंचीं और अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके अच्छे भविष्य की कामना की।
जेल की ड्योढ़ी के अंदर बहनों को अपने भाइयों के रूबरू होकर राखी बांधने के साथ परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर बातचीत करने का अवसर भी मिला। मुलाकात के दौरान कई भावुक दृश्य देखने को मिले। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधते समय भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कामना की कि उनके भाई जल्द अपनी सजा पूरी कर परिवार के बीच लौटें।
वहीं, जेल में बंद कई कैदियों ने अपने किए पर पछतावा जाहिर करते हुए भविष्य में दोबारा अपराध नहीं करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सजा पूरी करने के बाद जेल से बाहर निकलकर वे एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर जीवन बिताएंगे और ऐसी कोई गलती नहीं करेंगे, जिसके कारण उन्हें अपने परिवार से दूर रहना पड़े।
जेल प्रशासन की ओर से बहनों और परिवारों की मुलाकात के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा कारणों के चलते बाहर से किसी भी तरह का सामान जेल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। प्रशासन की ओर से ही मुलाकात के दौरान परिवारों के लिए मिठाई का प्रबंध किया गया।
जेल सुपरिंटेंडेंट इकबाल सिंह धालीवाल ने बताया कि डीजीपी जेल और पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार रक्षाबंधन के अवसर पर यह विशेष व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि बहनों को अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने और परिवार के साथ बैठकर बातचीत करने के लिए करीब 15 से 20 मिनट का समय दिया गया। सुरक्षा के साथ-साथ बहनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए भी उचित प्रबंध किए गए थे।
रक्षाबंधन के अवसर पर जेल पहुंचे परिजनों और कैदियों ने पंजाब सरकार तथा जेल प्रशासन का धन्यवाद करते हुए इस पहल की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।