फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   High Court overturns lower court verdict in misdeed and murder case

नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या का मामला: हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, निचली अदालत ने दी थी फांसी की सजा; आरोपी बरी

Wed, 09 Sep 2026 10:39 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 09 Sep 2026 10:39 PM IST
सार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने साल 2021 में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी को बरी कर दिया है। हालांकि निचली अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए दिसंबर 2024 में फांसी की सजा सुनाई थी। 

विज्ञापन
High Court overturns lower court verdict in misdeed and murder case
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बदला निचली अदालत का फैसला - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जालंधर में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने फांसी की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। जस्टिस विनोद एस भारद्वाज और जस्टिस सुखविंदर कौर की खंडपीठ ने निचली अदालत के फैसले को रद्द कर दिया।

विज्ञापन


साल 2021 का मामला 
मामला 13 फरवरी 2021 का है जब करीब साढ़े 12 साल की बच्ची लापता हो गई थी। बाद में उसका शव गुरप्रीत उर्फ गोपी के घर के पिछले कमरे से बरामद हुआ था। निचली अदालत ने 23 सितंबर 2024 को आरोपी को दोषी ठहराया था। उसे 26 सितंबर 2024 को हत्या के अपराध में मौत की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने इस सजा की पुष्टि के लिए मामला हाईकोर्ट भेजा था। हाईकोर्ट ने मामले के रिकॉर्ड की पड़ताल की। अदालत ने पुलिस और निजी गवाहों के बयानों में अंतर पाया। अभियोजन पक्ष परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की पूरी कड़ी स्थापित नहीं कर सका। इससे आरोपी के अपराध के अलावा किसी दूसरी संभावना की गुंजाइश समाप्त नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोधाभासी बयान और बरामदगी पर सवाल 
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना 14 फरवरी 2021 की सुबह 4:10 बजे मिली थी। प्राथमिकी सुबह 5:21 बजे दर्ज की गई थी। हालांकि, परिवार और अन्य गवाहों ने बताया कि पुलिस 13 फरवरी 2021 की शाम ही गांव पहुंच गई थी। रात करीब आठ-नौ बजे पुलिस की मौजूदगी में शव बरामद हुआ था। अदालत ने समय के इस विरोधाभास को गंभीर माना।

साक्ष्यों की कमी 
गवाहों के अनुसार, शव के पास हथौड़ा और चप्पलें पड़ी थीं। पुलिस ने इन्हें उसी समय जब्त नहीं किया था। बाद में 16 फरवरी 2021 को आरोपी के कथित खुलासे के आधार पर इनकी बरामदगी दिखाई गई। खंडपीठ ने कहा कि किसी के घर से शव मिलना उसे दोषी साबित नहीं करता। परिस्थितिजन्य साक्ष्य में अभियोजन को निर्विवाद कड़ी साबित करनी होती है। अदालत ने स्पष्ट किया कि संदेह प्रमाण का स्थान नहीं ले सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed