{"_id":"6aeb2525258685113e061eb7","slug":"video-e-rickshaw-driver-caught-committing-theft-in-faridkot-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में दुकानदारों ने मीटर बॉक्स में कुंडी लगाकर ई-रिक्शा चार्ज करते वाले शख्स को रंगे हाथों पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में दुकानदारों ने मीटर बॉक्स में कुंडी लगाकर ई-रिक्शा चार्ज करते वाले शख्स को रंगे हाथों पकड़ा
फरीदकोट में ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करने के लिए एक चालक ने ऐसा रास्ता अपनाया कि उसकी हरकत ने बिजली चोरी के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए। मामला शहर की जुबली सिनेमा मार्केट का है, जहां एक व्यक्ति दुकानों के बाहर लगे बिजली के मीटर बॉक्स खोलकर उनमें तार लगाता और अपना ई-रिक्शा चार्ज करता था। दुकानदारों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से यह व्यक्ति रात के समय अपना ई-रिक्शा मार्केट में खड़ा करता था। शुरुआत में किसी को इसकी भनक नहीं लगी, लेकिन बाद में पता चला कि वह मीटर बॉक्स से कुंडी लगाकर बिजली का इस्तेमाल कर रहा है। बुधवार सुबह को दुकानदारों ने उसे ऐसा करते हुए पकड़ लिया। इस दौरान वह अपना चार्जर मौके पर छोड़कर वहां से निकल गया। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में दुकानदारों की चिंता केवल बिजली चोरी तक सीमित नहीं है। उनका कहना है कि मीटर बॉक्स में खुले तारों से छेड़छाड़ करना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। रात के अंधेरे में नंगे हाथों से बिजली की तारें जोड़ने के दौरान चालक खुद भी करंट की चपेट में आ सकता था और आसपास के लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।