Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh Punjab Big news today Rahul Gandhi attack on Congress and AAP

Chd-Punjab Big News: राहुल गांधी का पंजाब दौरा, आप विधायक के घर ईडी रेड; दुष्कर्म मामले में केस दर्ज

Wed, 04 Nov 2026 05:01 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 04 Nov 2026 05:01 PM IST
सार

राहुल गांधी ने संगरूर में आप और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मूसेवाला की हत्या को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। लुधियाना जिला अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। चंडीगढ़-पंजाब बड़ी खबरें

विज्ञापन
Chandigarh Punjab Big news today Rahul Gandhi attack on Congress and AAP
पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राहुल गांधी का और आप और कांग्रेस पर हमला। जिला अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी। कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा। ईडी की आप विधायक के घर रेड। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें
विज्ञापन


Trending Videos

राहुल गांधी ने कांग्रेस और आप पर बोला हमला
संगरूर के गांव फगुवाला में कांग्रेस की इंसाफ रैली में राहुल गांधी ने मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सबसे पहले मंच पर मौजूद दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता का जिक्र किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि आज पंजाब में नशा और गैंग्सटरिज़्म सबसे बड़ा संकट बन चुका है। राहुल गांधी ने मूसेवाला के अपनी पुरानी मुलाकात को याद करते हुए कहा कि सिद्धू मूसेवाला बेहद टैलेंटेड और ऊर्जावान युवा थे। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि जिस सोच ने मूसेवाला को दिनदहाड़े और बिना डरे गोलियों से भून दिया, वह दुखद है। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी 
लुधियाना जिला अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल में दोपहर 2:11 बजे अदालत परिसर के भीतर आईईडी विस्फोट करने का दावा किया गया। संदेश में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों को भी लहूलुहान करने की बात कही गई है। पत्र में स्कूलों में धमाके के लिए दोपहर 1:11 बजे का समय निर्धारित किया गया था और अभिभावकों को अपने बच्चों की हिफाजत के प्रति आगाह किया गया है। संदेश में 27 नवंबर को प्रस्तावित एक सार्वजनिक समागम में भी सिलसिलेवार विस्फोट की धमकी दी गई है। इसके अलावा, गायक दिलजीत दोसांझ और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन

कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा
पंजाब के करीब आठ लाख कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम भगवंत मान ने ये एलान किया। इससे दो महीने पहले ही पंजाब के कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 8% बढ़ाया गया था। अब कुल 11% की बढ़ोतरी के साथ कर्मियों को महंगाई भत्ता मिलेगा। यह नवंबर महीने से लागू होगा। यानी दिसंबर में मिलने वाली तनख्वाह और पेंशन के साथ महंगाई भत्ता जुड़कर आएगा। वहीं इससे सरकार के खजाने पर सालाना 3988 करोड़ का वित्तीय बोझ बढ़ेगा। पढ़ें पूरी खबर 

ईडी की आप विधायक के घर रेड  
ईडी ने बुधवार को मोगा में सरकारी जमीन के अधिग्रहण में हुए कथित घोटाले और सार्वजनिक धन के गबन के सिलसिले में पंजाब भर में सात ठिकानों पर छापेमारी की। मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक और पार्टी की पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के दोनों आवासों पर भी छापे मारे गए। ईडी की टीमें सुबह करीब 6 बजे ही पहुंच गई थीं। यह कार्रवाई 2027 के विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले हुई है, जिसके लिए आप ने पहले ही उन्हें मोगा से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर 

दुष्कर्म मामले में केस दर्ज 
चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed