Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI announced the schedule for the Women’s Premier League 2027 know fixture, timing, venue and teams

डब्ल्यूपीएल 2027 का कार्यक्रम घोषित: 14 जनवरी से होगी पांचवें संस्करण की शुरुआत, इन दो वेन्यू पर होंगे मैच

Wed, 04 Nov 2026 07:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 04 Nov 2026 07:02 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 सीजन के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। डब्ल्यूपीएल 2027 का सीजन 14 जनवरी से शुरू होगा। डब्ल्यूपीएल 2027 के मैच दो शहरों में होंगे। दोनों वेन्यू पर 11-11 मैच आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
BCCI announced the schedule for the Women’s Premier League 2027 know fixture, timing, venue and teams
डब्ल्यूपीएल 2027 कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पांचवें संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। डब्ल्यूपीएल 2027 का सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट वडोदरा और मुंबई में खेला जाएगा, जिसमें प्रत्येक वेन्यू पर 11-11 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

पहले मैच में किसका होगा मुकाबला 
बीसीसीआई ने बताया कि नए सीजन की शुरुआत 14 जनवरी को वडोदरा में होगी, जहां पहले मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। वडोदरा चरण 24 जनवरी तक चलेगा, जिसमें पांचों टीमें खिताब की रेस में अपने अभियान की शुरुआत करते हुए कुल 11 मैच खेलेंगी। इसके बाद मुकाबले मुंबई में शिफ्ट हो जाएंगे, जहां क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) का ब्रेबॉर्न स्टेडियम 26 जनवरी से शेष 11 मैचों की मेजबानी करेगा। लीग चरण तीन फरवरी तक जारी रहेगा, जिससे प्लेऑफ की रेस का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितने बजे शुरू होंगे मैच 
खिताब की यह जंग पांच फरवरी को एलिमिनेटर मुकाबले के साथ और रोमांचक हो जाएगी, जिसमें अंक तालिका में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए आपस में भिड़ेंगी। वहीं, लीग स्टैंडिंग में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी, जो सात फरवरी को ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ सहित डब्ल्यूपीएल 2027 के सभी 22 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। पांच फ्रेंचाइजी के बीच दो वेन्यू पर होने वाले मुकाबलों का यह पांचवां सीजन एक बार फिर रोमांचक और दिलचस्प होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

BCCI announced the schedule for the Women’s Premier League 2027 know fixture, timing, venue and teams
डब्ल्यूपीएल 2027 की मिनी नीलामी - फोटो : Amar Ujala/AI
सभी टीमों का पूरा स्क्वाड
दिल्ली कैपिटल्स: मारिजान कैप, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, शेफाली वर्मा, श्री चरणी, चिनेल हेनरी, एल. वोल्वार्ड्ट, किरण नवगिरे, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, कर्स्टी गॉर्डन, लूसी हैमिल्टन, उमा काशवी, नाजमा खान, ममथा मडिवाला और दीया यादव।

गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, काश्वी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर, यास्तिका भाटिया, किम गार्थ, तनुजा कंवर, अनुष्का शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, जी. कमलिनी, कनिका आहूजा, ओरला प्रेंडरगास्ट, जिंतिमनी कलिता, हैप्पी कुमारी और समायरा राघव।

मुंबई इंडियंस: नैट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, सजना सजीवन, शबनिम इस्माइल, निकोला कैरी, वैष्णवी शर्मा, संस्कृति गुप्ता, श्वेता सहरावत, अक्षिता भगत, सानिका चालके, रहिला फिरदौस, लतिका इनामदार, दिशा कासट, तारा नॉरिस और भर्त्ती रावल।

आरसीबी: स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी, लॉरेन बेल, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, जेस जोनासन, तेजल हसब्निस, सयाली सतघरे, क्लो ट्रायन, प्रेमा रावत, वृंदा दिनेश और कुमार प्रत्यूषा।

यूपी वारियर्स: दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड, सोफी मोलिन्यूक्स, सोफी एक्लेस्टोन, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल, ग्रेस हैरिस, स्नेह राणा, आशा शोभना, सुषमा वर्मा, कैथरीन ब्राइस, मनाली दक्षिणी, शिप्रा गिरी, सहाना पवार और सिमरन शेख।

डब्ल्यूपीएल 2027 का पूरा कार्यक्रम

तारीख मैच  वेन्यू  समय
14 जनवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस वडोदरा 7:30 PM
15 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स वडोदरा 7:30 PM
16 जनवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वडोदरा 7:30 PM
17 जनवरी 2027 यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस वडोदरा 7:30 PM
18 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा 7:30 PM
19 जनवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वारियर्स वडोदरा 7:30 PM
20 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस वडोदरा 7:30 PM
21 जनवरी 2027 यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा 7:30 PM
22 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वडोदरा 7:30 PM
23 जनवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस वडोदरा 7:30 PM
24 जनवरी 2027 यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स वडोदरा 7:30 PM
26 जनवरी 2027 मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई 7:30 PM
27 जनवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स मुंबई 7:30 PM
28 जनवरी 2027 मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स मुंबई 7:30 PM
29 जनवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुंबई 7:30 PM
30 जनवरी 2027 मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मुंबई 7:30 PM
31 जनवरी 2027 यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई 7:30 PM
1 फरवरी 2027 मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुंबई 7:30 PM
2 फरवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स मुंबई 7:30 PM
3 फरवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स मुंबई 7:30 PM
5 फरवरी 2027 एलिमिनेटर मुंबई 7:30 PM
7 फरवरी 2027 फाइनल मुंबई 7:30 PM
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed