{"_id":"6aec63ad9287d8ba3a0e4d55","slug":"video-burning-stubble-pollutes-the-environment-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: पराली जलाने से प्रदूषित होता है पर्यावरण, मिट्टी की उपजाऊ शक्ति भी होती है कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर: पराली जलाने से प्रदूषित होता है पर्यावरण, मिट्टी की उपजाऊ शक्ति भी होती है कम
एसडीएम फिरोजपुर अभिषेक शर्मा ने किसानों से धान की पराली को आग न लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से जहां पर्यावरण प्रदूषित होता है, वहीं जमीन की उपजाऊ शक्ति भी कम होती है। इसके अलावा जहरीले धुएं से लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
एसडीएम ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से किसानों को लगातार पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही पराली के उचित प्रबंधन के लिए कृषि विभाग के माध्यम से सब्सिडी पर मशीनें भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि पराली जलाने के बजाय उसे खेत में ही जोतकर मिट्टी में मिलाएं, ताकि जमीन की उर्वरता बनी रहे।
उन्होंने बताया कि सब डिवीजन फिरोजपुर में पराली प्रबंधन के लिए कृषि विभाग के पास 9 हैप्पी सीडर, 1426 सुपर सीडर, 171 मल्चर, 67 बेलर, 704 जीरो टिल ड्रिल और 135 प्लाऊ उपलब्ध हैं। इन मशीनों की मदद से खेतों में ही पराली का उचित प्रबंधन किया जा सकता है।
एसडीएम ने कहा कि किसान इन मशीनों की जानकारी और उपलब्धता के लिए अपने नजदीकी कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।