Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   strife in the NC: Crisis, conditions, or reconciliation... a decision is expected today

नेकां में अंतर्कलह: संकट, शर्त या सुलह...आज होगा फैसला, वार्ता से पहले श्रीनगर में मांगों का सख्त खाका तैयार

Fri, 06 Nov 2026 01:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Nov 2026 01:57 AM IST
सार

असंतुष्ट विधायकों का पार्टी आलाकमान से श्रीनगर में आमना-सामना होगा। सुबह 10:30 बजे प्रस्तावित बैठक में संवाद से सुलह का कोई रास्ता निकलेगा या शर्तें हावी रहेंगी या फिर संकट पार्टी को तोड़ देगा...ये मुलाकात में दोनों तरफ का रुख तय करेगा। 

विज्ञापन
strife in the NC: Crisis, conditions, or reconciliation... a decision is expected today
फारूक और उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

27 अक्तूबर को कैबिनेट विस्तार से नेशनल कॉन्फ्रेंस में उठी अंतर्कलह का अंत क्या होगा, ये शुक्रवार यानी आज सामने आ जाएगा। असंतुष्ट विधायकों का पार्टी आलाकमान से श्रीनगर में आमना-सामना होगा। सुबह 10:30 बजे प्रस्तावित बैठक में संवाद से सुलह का कोई रास्ता निकलेगा या शर्तें हावी रहेंगी या फिर संकट पार्टी को तोड़ देगा...ये मुलाकात में दोनों तरफ का रुख तय करेगा। नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के आवास पर प्रस्तावित बैठक में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी माैजूद रहेंगे। इस संभावित निर्णायक बैठक से ठीक पहले असंतुष्ट गुट ने वीरवार देर शाम श्रीनगर में बंद कमरे में एक और गोपनीय बैठक की। पिछले सात दिनों में इस गुट की यह चौथी बैठक है।
विज्ञापन


असंतुष्ट गुट की वीरवार की गुप्त बैठक श्रीनगर के सनतनगर में पांपोर से विधायक जस्टिस (सेवानिवृत्त) हसनैन मसूदी के आवास पर हुई। सूत्रों के अनुसार बैठक में नेकां के 15 से 16 प्रमुख विधायक और एक निर्दलीय शामिल हुए। बैठक करीब पांच घंटे चली। इसमें शुक्रवार की वार्ता के लिए साझा मत और मांगों के मसौदे को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बैठक में मसूदी के अलावा मुबारक गुल, नजीर अहमद खान गुरेजी, एजाज जान, फारूक अहमद शाह, कैसर जमशीद लोन, अब्दुल मजीद लारमी, बशीर अहमद वीरी, खुर्शीद अहमद, अर्जुन सिंह राजू, जावेद अहमद मिर्चल, निर्दलीय विधायक मुजफ्फर इकबाल खान, सैफुद्दीन भट, चौधरी मोहम्मद अकरम और जावेद चौधरी सहित कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे। विधायकों का आरोप है कि सलाहकार की कार्यप्रणाली से संगठन और विधायकों के बीच दूरी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्तों और मांगों का सख्त खाका तैयार
  • आलाकमान को सौंपे जाने वाले ज्ञापन और शुक्रवार की बैठक के लिए असंतुष्ट धड़े ने अपनी शर्तों और मांगों का सख्त खाका तैयार किया गया है। प्रमुख मांग है कि पूरी कैबिनेट का पुनर्गठन किया जाए। दो साल का कार्यकाल पूरा कर चुके मंत्रियों के कामकाज का मूल्यांकन हो। खराब प्रदर्शन करने वालों को कैबिनेट से बाहर किया जाए।
  • तीन जून की दाछिगाम बैठक का हवाला देते हुए सुरिंदर चौधरी से लोक निर्माण विभाग का प्रभार वापस लेने और मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी को उनके पद से हटाने की मांग भी शामिल है। दाछिगाम में 20 से अधिक विधायकों ने चौधरी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।
बता दें कि असंतोष का पहला खुला प्रदर्शन 30 अक्तूबर को देखने को मिला था, जब वरिष्ठता और क्षेत्रीय संतुलन की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विधायकों ने अचानक गुप्त बैठक कर सीधे बगावती तेवर दिखा दिए थे।

श्रीनगर पहुंचे उमर और फारूक
नेकां प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला श्रीनगर पहुंच गए हैं। बैठक में उन सभी विधायकों को आने का भी न्योता दिया गया है जिन्होंने मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद नाराजगी जताई थी और लोकभवन से आंसू बहाते हुए बाहर निकले थे। नाराज विधायकों की संख्या 25 से अधिक बताई जाती है। असंतुष्ट विधायक सभी मंत्रियों को बदलने समेत 10 सूत्री मांगों पर लामबंद हैं। बैठक के दौरान नाराज विधायक अपनी बात रखेंगे। इसका जवाब फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर दोनों देंगे। 

नेशनल कॉन्फ्रेंस की शुक्रवार को होने वाली बैठक सफल साबित होगी। विधायकों की नाराजगी को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पार्टी से विधायक नाराज हैं, लेकिन नेकां में विद्रोह नहीं हुआ है। उम्मीद है सभी विधायकों को मना लिया जाएगा। 

-इमरान नबी डार, प्रवक्ता नेकां

फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला से शुक्रवार को बैठक होगी। इस बैठक को लेकर वीरवार को रणनीति बनाई गई है। पार्टी में भ्रष्टाचारी लोगों को बाहर करना होगा। सभी विधायक एक एजेंडे के तौर पर अपनी बात बैठक में रखेंगे। उम्मीद है बैठक में सब पॉजीटिव होगा। 
-अब्दुल मजीद भट, विधायक अनंतनाग पश्चिम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed