{"_id":"6ab65693198785277901280f","slug":"video-body-of-30-year-old-man-missing-for-three-days-found-in-canal-in-pathankot-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में तीन दिन से गायब 30 वर्षीय युवक की नहर से मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में तीन दिन से गायब 30 वर्षीय युवक की नहर से मिली लाश
पठानकोट के छोटेपुर क्षेत्र में रहने वाला एक 30 वर्षीय युवक जो पिछले तीन दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था उसकी लाश यूबीडीसी नहर से मिली है। मृतक की पहचान पंकज 30 वर्षीय निवासी छोटेपुर सुजानपुर के रूप में हुई है। मृतक विवाहित था और अपने पीछे पत्नी तथा दो बच्चों को छोड़ गया है। परिवार ने युवक की मौत को हादसा मानने से इनकार करते हुए गांव के तीन युवकों पर हत्या करने का संदेह जताया है। मृतक के परिजनों के अनुसार पंकज 22 सितंबर को घर से निकला था। गांव के ही तीन युवक उसे काम दिलाने की बात कहकर अपने साथ लेकर गए थे। परिवार का दावा है कि इसके बाद उसे जंगल की ओर ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद पंकज का कोई पता नहीं चल सका।
युवक की तलाश के दौरान नहर के किनारे उसका मोबाइल फोन और चप्पलें मिलने से परिवार की चिंता ओर बढ़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने एनडीआरएफ की सहायता से जलमार्ग में सर्च अभियान चलाया। कई घंटों की तलाश के बाद शव नौशहरा नलबंदा नहर से बरामद किया गया। पंकज की मां सुनीता देवी और पिता प्रवीण कुमार का आरोप है मृतक के सिर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटों के निशान दिखाई दे रहे हैं। पंकज को पुरानी रंजिश के चलते निशाना बनाया गया और घटना के बाद उसके शव को नहर में डाल दिया गया है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। परिवार ने गांधीनगर क्षेत्र के तीन युवकों पर संदेह जताते हुए पुलिस को उनके नाम बताए हैं। परिजनों ने मांग की है कि मामले की गहन जांच कर घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जाए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। दूसरी तरफ, थाना सुजानपुर के प्रभारी अरुण शर्मा मुताबिक लापता युवक का शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में भेजा गया है। पुलिस परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।