{"_id":"6ab658b6b58a0da1cf04ad29","slug":"video-4th-state-ranking-table-tennis-tournament-kicks-off-in-moga-360-players-from-23-districts-are-participating-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में चौथे स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आगाज, 23 जिलों के 360 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में चौथे स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आगाज, 23 जिलों के 360 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
मोगा टेबल टेनिस क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय चौथे स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ मालविका सूद ने किया। प्रतियोगिता में पंजाब के अलग-अलग जिलों से करीब 360 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 23 जिलों से पहुंचे खिलाड़ी विभिन्न आयु एवं वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस मौके पर मालविका सूद ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के लिए भी पर्याप्त समय देना चाहिए। खेलों में भाग लेने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे सकारात्मक गतिविधियों से जुड़े रहते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करें।
आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेलों से जोड़ना और उन्हें बुरी संगत तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। मोगा में इस स्तर के स्टेट रैंकिंग टूर्नामेंट का आयोजन शहर के खेल इतिहास के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वहीं, मोगा में आयोजित इस स्टेट लेवल टेबल टेनिस टूर्नामेंट को लेकर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खिलाड़ियों और बच्चों को खेलों से जुड़ने तथा बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।