Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Meeting of the Kisan Mazdoor Sangharsh Committee in Ferozepur discusses strengthening the organization and the shortage of paddy seeds and fertilizers.
{"_id":"6ab6475228784d139f055406","slug":"video-meeting-of-the-kisan-mazdoor-sangharsh-committee-in-ferozepur-discusses-strengthening-the-organization-and-the-shortage-of-paddy-seeds-and-fertilizers-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की बैठक, संगठन मजबूती पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की बैठक, संगठन मजबूती पर चर्चा
फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के जिला फिरोजपुर के सभी जोनों के नेताओं की बैठक गुरुद्वारा जामनी साहिब वजीदपुर में जिला प्रधान इंद्रजीत सिंह बाठ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के साथ धान की खरीद में किसानों से कम रेट पर खरीद और डीएपी व यूरिया खाद की किल्लत को लेकर चर्चा की गई।
प्रदेश प्रधान सुखविंदर सिंह सभरा ने नेताओं से संगठन के संविधान के अनुसार ढांचे को मजबूत करने और गांव स्तर पर इकाइयों की बैठकें नियमित रूप से करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांवों में अधिक से अधिक फंड एकत्रित कर रखा जाए, ताकि भविष्य में होने वाले संघर्षों के दौरान किसी तरह की परेशानी न आए।
किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि मंडियों में अगेती धान की आवक शुरू होने के बाद कुछ व्यापारी प्रशासन की कथित मिलीभगत से सरकार द्वारा निर्धारित रेट से कम कीमत पर धान खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ऐसे मामलों में ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। नेताओं ने डीएपी और यूरिया खाद की कृत्रिम कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दुकानदार अधिक कीमत पर खाद बेचने के लिए किसानों को अन्य सामान लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
इस मौके पर धर्म सिंह सिद्धू, सुरजीत सिंह फौजी, बलजिंदर सिंह तलवंडी निपालां, मंगल सिंह स्वाईके सहित विभिन्न जोनों के नेता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।