{"_id":"6aeee6953c589ebd97074e1d","slug":"video-a-unique-initiative-by-moga-police-instead-of-issuing-traffic-fines-they-gifted-roses-to-motorists-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस ने चालान काटने के बजाय वाहन चालकों को दिए गुलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पुलिस ने चालान काटने के बजाय वाहन चालकों को दिए गुलाब
मोगा के मेन बाजार में आज पंजाब पुलिस का एक अलग और सराहनीय रूप देखने को मिला। दिवाली के त्योहार पर मोगा पुलिस ने वाहन चालकों को रोककर उनके चालान काटने की बजाय उन्हें गुलाब के फूल भेंट किए और ग्रीन दिवाली मनाने के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
पीसीआर इंचार्ज खेम चंद पराशर ने बताया कि यह विशेष अभियान एसएसपी सरताज सिंह चाहल के दिशा-निर्देशों के तहत चलाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नियमित पेट्रोलिंग के साथ-साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। वहीं, लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस का मकसद केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना भी है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट सहित सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें।
इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि दिवाली का त्योहार सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं। बच्चों को खतरनाक पटाखों से दूर रखें, अधिक से अधिक मिट्टी के दीये जलाएं और बेवजह पटाखे चलाने से परहेज करें, ताकि आगजनी और अन्य हादसों से बचा जा सके
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।