{"_id":"6aee033a8c4a09189d003b0f","slug":"video-2500-kg-of-paneer-being-brought-from-rajasthan-seized-food-department-gets-it-destroyed-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राजस्थान से लाया जा रहा 2500 किलो पनीर पकड़ा, खाद्य विभाग ने कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राजस्थान से लाया जा रहा 2500 किलो पनीर पकड़ा, खाद्य विभाग ने कराया नष्ट
मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार रात राजस्थान से बोलेरो पिकअप से लाई जा रही 2500 किलो संदिग्ध पनीर की खेप पकड़ी। पनीर की अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये है। गुणवत्ता संदिग्ध होने और क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख न मिलने पर टीम ने पनीर के दो नमूने लेकर नष्ट करा दिया है। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सचलदल ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। टीम ने छाता तहसील के अंतर्गत एनएच-19 स्थित बठैन गेट पुलिस चौकी के पास राजस्थान के कमा से आ रही बोलेरो पिकअप को रोककर निरीक्षण किया। टीम ने वाहन चालक सलीम से पूछताछ की तो उसने बताया है कि राजस्थान के कमा स्थित पनीर निर्माण डेयरी खेप लेकर आया है। चालक पनीर के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेख भी नहीं दिखा सका। गुणवत्ता पर संदेह होने के कारण टीम ने पनीर के दो नमूने संग्रहित किए। इसके बाद दूषित एवं संदिग्ध पनीर को नष्ट करा दिया। सहायक आयुक्त ने बताया है कि नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।