{"_id":"6af97fe623710c5b0f0a42c3","slug":"video-bhekhli-health-camp-no-new-diabetes-bp-patients-kullu-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: भेखली में मधुमेह और बीपी के नए मरीज नहीं मिले, स्वास्थ्य शिविर में 50 लोगों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: भेखली में मधुमेह और बीपी के नए मरीज नहीं मिले, स्वास्थ्य शिविर में 50 लोगों की जांच
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य खंड नग्गर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेखली में खंड स्तरीय स्वास्थ्य जांच एवं गैर-संचारी रोग (एनसीडी) शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 50 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। राहत की बात यह रही कि जांच के दौरान मधुमेह और उच्च रक्तचाप (बीपी) के कोई नए मरीज सामने नहीं आए।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कर्ण के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में लोगों के रक्त शर्करा और रक्तचाप की जांच की गई। इसके साथ ही पहले से मधुमेह और बीपी से पीड़ित मरीजों का फॉलोअप किया गया और उनके स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लिया गया।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य शिक्षिका ममता चौहान ने जागरूकता सत्र के माध्यम से लोगों को मधुमेह के कारणों, बचाव, समय पर पहचान और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संतुलित खानपान, नियमित शारीरिक गतिविधियां और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर मधुमेह जैसी बीमारी के जोखिम को कम किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाने और किसी भी तरह की परेशानी होने पर समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर जांच करवाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस तरह के शिविरों से लोगों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति जानने और बीमारियों की शुरुआती पहचान में मदद मिलती है।
इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी वीना, फार्मेसी अधिकारी भेखली शालू और आशा कार्यकर्ता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।