{"_id":"6a8ff597f0bf2a1c3a0a793a","slug":"punjabfarmers-are-worried-due-to-the-lack-of-monsoon-with-rainfall-32-less-rice-yields-are-at-risk-of-decline-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में मानसून की बेरुखी से किसानों की चिंता बढ़ी, 32% कम बारिश; धान की पैदावार घटने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में मानसून की बेरुखी से किसानों की चिंता बढ़ी, 32% कम बारिश; धान की पैदावार घटने का खतरा
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:00 PM IST
Link Copied
जाब में मानसून की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अगस्त महीने में प्रदेश में सामान्य से औसतन 32 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। कम बारिश के चलते पंजाब अगस्त में सबसे कम बारिश वाले चार राज्यों में शामिल हो गया है। इसका सबसे ज्यादा असर धान की फसल पर पड़ने की आशंका है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश की कमी का असर धान की पैदावार पर पड़ सकता है और उपज में करीब 20 फीसदी तक गिरावट आने की आशंका है। इस समय धान की फसल के लिए पर्याप्त पानी बेहद जरूरी है। बारिश कम होने के कारण किसानों को सिंचाई के लिए ट्यूबवेल पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे खेती की लागत बढ़ रही है और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मानसून की कमी का असर भूजल स्तर पर भी पड़ सकता है। आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में बिहार में सामान्य से 41 फीसदी कम बारिश हुई है। आंध्र प्रदेश में 38 फीसदी और कर्नाटक में 22 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। वहीं, पूरे देश में इस बार सामान्य से 13 फीसदी कम बारिश हुई है। 1 जून से 24 अगस्त तक पंजाब में औसत से 33 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।