{"_id":"6aaaad6a17728576ff0f5404","slug":"sukhbir-badal-raised-questions-about-the-law-and-order-situation-in-punjab-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा: सुखबीर बादल ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, बाबा अंबेडकर प्रतिमा की बेअदबी मामले पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा: सुखबीर बादल ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, बाबा अंबेडकर प्रतिमा की बेअदबी मामले पर जताया रोष
Wed, 16 Sep 2026 08:23 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 16 Sep 2026 08:23 PM IST
सार
सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी मामले पर रोष जताया है। उन्होंने कहा अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल, शिअद अध्यक्ष
- फोटो : संवाद
विस्तार
शिरोमणी अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी मामले पर रोष जताया है। उन्होंने कहा अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। बादल ने कहा यह बात बहुत शर्म की बात है।
विज्ञापन
#WATCH | Moga, Punjab: Shiromani Akali Dal (SAD) President Sukhbir Singh Badal says, "It is a matter of great shame that the statue of Dr BR Ambedkar was attacked twice in Punjab, yet no culprit was caught. There is no law and order, and the police's only job seems to be to… pic.twitter.com/guLSfG7c0M
— ANI (@ANI) September 16, 2026
विज्ञापन
सुखबीर बादल ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर आप पर हमला बोला। उन्होंने कहा पुलिस का काम सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने का नहीं, बल्कि विपक्षियों को पीटना और अव्यवस्था फैलाना लगता है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और एसएसपी से अनुरोध करता हूं कि वे इस मामले में तुरंत कार्रवाई करें।
विज्ञापन
उन्होंने चंडीगढ़ हेल्थ सर्विस रूल्स 2026 को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि 60:40 के अनुपात को बनाए रखने की जिम्मेदारी भी केंद्र सरकार की है। बादल ने कहा, “मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि चंडीगढ़ में स्थापित 60:40 के नॉर्म को बनाए रखना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। हमने इस पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है और उम्मीद है कि यही 60:40 व्यवस्था जारी रहेगी।