{"_id":"6af1cdbb62a786d7d1071be5","slug":"haryana-s-air-quality-deteriorates-on-diwali-with-bahadurgarh-s-aqi-reaching-389-several-cities-crossing-300-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में दीपावली पर बिगड़ी हवा, बहादुरगढ़ का AQI 389; कई शहरों में 300 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में दीपावली पर बिगड़ी हवा, बहादुरगढ़ का AQI 389; कई शहरों में 300 पार
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Mon, 09 Nov 2026 07:13 PM IST
Link Copied
दीपावली पर हरियाणा में आतिशबाजी और पटाखों का धुआं हवा में घुल गया। प्रदेश के कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार पहुंच गया। हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने से लोगों की सांसों पर संकट गहरा गया। बहादुरगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 389, रोहतक में 379 और भिवानी में 377 दर्ज किया गया। वहीं पंचगांव में 357, सिरसा और चरखी दादरी में 363-363 एक्यूआई रहा।दीपावली पर रात 8 बजे से 10 बजे तक दो घंटे सिर्फ ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति थीl यह सुबह 7.45 बजे तक के आंकड़ें हैंl देश के प्रदूषित शहरों की सूची में भी हरियाणा के शहरों की स्थिति चिंताजनक रही। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा 400 एक्यूआई के साथ देश में सबसे प्रदूषित रहा। मंडी गोबिंदगढ़ और बहादुरगढ़ 389 के स्तर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मानकों के अनुसार, 301 से 400 तक एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में आता है। इस स्तर पर लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। अस्थमा, हृदय और फेफड़ों के मरीजों पर इसका असर अधिक पड़ता है। वहीं 401 से 500 तक एक्यूआई गंभीर श्रेणी में आता है, जिसमें स्वस्थ लोगों को भी सांस लेने में परेशानी हो सकती है। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।