{"_id":"6af16cb43d30821f8205e9a9","slug":"video-holy-city-comes-alive-to-the-beat-of-drums-and-the-sway-of-peacock-feathers-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोरपंख और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकी धर्मनगरी, यादव समाज के दिवारी नृत्य ने जीता दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरपंख और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकी धर्मनगरी, यादव समाज के दिवारी नृत्य ने जीता दिल
दीपावली पर धर्मनगरी चित्रकूट में लोकसंस्कृति की ऐसी अनूठी झलक देखने को मिली, जिसने हर किसी का मन मोह लिया। भगवान कामतानाथ के दर्शन करने पहुंचे यादव समाज के लोगों ने मोरपंख के साथ पारंपरिक दिवारी लोकनृत्य प्रस्तुत कर दीपावली का उत्सव मनाया।
जैसे ही ढोल-नगाड़ों की थाप बजी, पूरा परिक्रमा मार्ग थिरक उठा। सिर पर मोरपंख सजाए, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कलाकारों ने जब दिवारी नृत्य की प्रस्तुति दी तो देखने वालों की भीड़ लग गई। नृत्य में वीरता, भक्ति और उत्साह का ऐसा संगम था कि श्रद्धालु भी खुद को रोक नहीं पाए और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाते रहे।
दिवारी नृत्य बुंदेलखंड की सदियों पुरानी परंपरा है। दीपावली पर यादव समाज के लोग इसे भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने के लिए करते हैं। इस बार भी यह परंपरा पूरी श्रद्धा और जोश के साथ निभाई गई।
ढोल-नगाड़ों की गूंज और दिवारी नृत्य की थाप से धर्मनगरी चित्रकूट पूरी तरह राममय और भक्तिमय नजर आई। श्रद्धालुओं का कहना था कि दीपों की रोशनी के साथ लोकनृत्य की यह झलक दीपावली को और भी खास बना गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।