Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Death toll rises to 39 after migrant boat capsizes off Senegal, News in Hindi, Updates in Hindi

सेनेगल में बड़ा हादसा: तट पर प्रवासियों से भरी नाव पलटी, 39 लोगों की मौत; एक बचाया गया, राहत-बचाव अभियान जारी

Mon, 09 Nov 2026 10:40 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, डकार
पीटीआई, डकार Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 09 Nov 2026 10:40 PM IST
सार

सेनेगल के तट पर यूरोप जा रही प्रवासियों से भरी नाव पलटने से 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि केवल एक यात्री को बचाया जा सका। नाव सेनेगल से स्पेन जा रही थी। लापता लोगों की तलाश जारी है। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुसार, सप्ताहांत में सेनेगल और ग्रीस के पास हुए दो नाव हादसों में कम से कम 56 लोगों की जान गई है।

विज्ञापन
Death toll rises to 39 after migrant boat capsizes off Senegal, News in Hindi, Updates in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिमी अफ्रीकी देश सेनेगल के समुद्री तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को समुद्र से कुछ और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ा। हादसे में अब तक केवल एक यात्री को बचाया जा सका है। लापता लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है। सेनेगल के गृह मंत्रालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि, अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि नाव में कुल कितने लोग सवार थे। हादसा रविवार को राजधानी डकार के उत्तर में स्थित केबेमेर शहर के पास हुआ था।
विज्ञापन


यूरोप जाने के लिए निकली थी नाव
अधिकारियों के मुताबिक, यह नाव सेनेगल के उत्तरी इलाके सेंट-लुइस से स्पेन के तट की ओर जा रही थी। इसी दौरान समुद्र में नाव पलट गई और उसमें सवार लोग पानी में डूबने लगे। हादसे के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। सोमवार को और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या 39 तक पहुंच गई।
विज्ञापन


अटलांटिक महासागर के खतरनाक रास्ते से जाते हैं प्रवासी
सेनेगल से यूरोप जाने वाले हजारों युवा इसी समुद्री रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। बेहतर जीवन की तलाश में वे लकड़ी की खुली नावों से अटलांटिक महासागर पार करने की कोशिश करते हैं। इस समुद्री यात्रा की दूरी करीब 1,290 किलोमीटर है। सेनेगल में बेरोजगारी और गरीबी की समस्या के कारण बड़ी संख्या में युवा विदेश जाने का रास्ता चुनते हैं। देश इस समय आर्थिक संकट से भी जूझ रहा है। ऐसे में कई युवा जोखिम उठाकर यूरोप पहुंचने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हादसों में कम से कम 56 लोगों की मौत
अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) के अनुसार, सप्ताहांत में प्रवासियों से जुड़ी दो अलग-अलग नाव दुर्घटनाएं हुईं। इनमें कम से कम 56 लोगों की मौत हुई है। दूसरा हादसा ग्रीस के पास हुआ। अधिकारियों ने क्रेते द्वीप के दक्षिण में समुद्र में एक नाव से 13 शव बरामद किए। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की बाद में मौत हो गई।


राष्ट्रपति ने जताया दुख, तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई का भरोसा
सेनेगल के राष्ट्रपति बासिरू दियोमाये फाये ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने खतरनाक समुद्री यात्राओं के पीछे सक्रिय नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन की महानिदेशक एमी पोप ने कहा कि तस्कर और मानव तस्करी से जुड़े नेटवर्क लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हैं। वे उन्हें ऐसी नावों में खतरनाक यात्रा पर भेजते हैं, जो समुद्र में चलने के लिए उपयुक्त नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि ये नेटवर्क लोगों की मजबूरी से कमाई करते हैं और जब तक इनका संचालन जारी रहेगा, तब तक लोगों की जान जोखिम में पड़ती रहेगी। फिलहाल सेनेगल के तट पर लापता यात्रियों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने नाव में सवार कुल लोगों की संख्या नहीं बताई है, इसलिए हादसे में लापता लोगों का सही आंकड़ा सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed