{"_id":"6af1796fe7f4c392500789ed","slug":"video-video-rayabral-ma-tarana-ka-capata-ma-aakara-na-aakara-sharamaka-ka-mata-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में ट्रेन की चपेट में आकर न आकर श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में ट्रेन की चपेट में आकर न आकर श्रमिक की मौत
नाथीपुर मजरे रामचन्द्रपुर राम गोपाल 55 वर्ष पेशे से श्रमिक थे। सोमवार की भोर में वह गांव के पास रेल लाइन पार कर खेत की तरफ जा रहे थे। तभी, प्रयागराज से लखनऊ जा रही बरेली एक्सप्रेस की चपेट में आ गये। घटना में उनकी मौत हो गई। लोको पायलट ने घटना की सूचना लक्ष्मणपुर स्टेशन व कंट्रोल रूम को दी।
सूचना के बाद आरपीएफ, जीआरपी व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गये। उनकी पत्नी सुशीला ने गांव के कुछ लोगों पर उनकी हत्या करने व शव रेल लाइन पर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन के लोको पायलट ने उसके ट्रेन के सामने आ जाने की सूचना दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।