Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Baba Mahakal Ujjain new bridge has been built to reach Mahakal temple traffic may start this month
{"_id":"677e6cd77b9bc7d4b304c8a1","slug":"a-new-bridge-has-been-built-to-reach-mahakal-temple-it-can-be-opened-from-january-26-it-will-be-convenient-for-the-devotees-to-reach-the-temple-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2499199-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baba Mahakal Ujjain: महाकाल मंदिर पहुंचने के लिए बन गया नया पुल, इसी महीने हो सकता है आवागमन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baba Mahakal Ujjain: महाकाल मंदिर पहुंचने के लिए बन गया नया पुल, इसी महीने हो सकता है आवागमन शुरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 06:16 PM IST
Link Copied
महाकाल महालोक से हरसिद्धि मंदिर तक के ब्रिज निर्माण का काम अब फीनिशिंग स्तर पर है। स्टोन क्लैडिंग का और फ्लोरिंग का काम किया जा रहा है। इससे अब दर्शनार्थियों को हरसिद्धि मंदिर चौराहे से बड़ा गणेश मंदिर के सामने से होकर महाकाल लोक जाने की बजाय सीधे ब्रिज से मंदिर पहुंचने में सहूलियत होगी।
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के अनुसार, 15 जनवरी तक इस ब्रिज का काम पूरा हो जाएगा। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत रूद्रसागर पर 265 फीट लंबा ब्रिज बनाया गया है। इससे चारधाम मंदिर के सामने गणेश नगर स्कूल से सीधे महाकाल लोक पहुंच सकेंगे। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार रूद्रसागर ब्रिज से दर्शनार्थी महाकाल मंदिर और महाकाल लोक तक इसी महीने से जा सकेंगे। प्रशासन 26 जनवरी से इसे आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी कर रहा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय लेने का प्रयास किया जा रहा है।
बीच में 62 फीट चौड़ा ब्रिज
ब्रिज की चौड़ाई करीब 23 फीट है। लेकिन बीच में इसे गोलाई में 62 फीट चौड़ा रखा गया है। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि दर्शनार्थी मंदिर जाने से पहले कुछ समय यहां रुककर महाकाल लोक के दृश्य आदि का आनंद ले सकें।
डिजिटल घड़ी भी लगाई, लेकिन काम अधूरा
ब्रिज का काम मई 2022 में शुरू किया गया था। लेकिन योजना में बदलाव होने के कारण इंजीनियरिंग ड्राइंग और डिजाइन नए सिरे से बनाई गई। पिछले साल काम पूरा करने के लिए डेड लाइन दो बार तय की गई। पहले जून 22 फिर अगस्त 22 और सितंबर 22 तय की गई। लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। काम तेजी से कराने के लिए डिजिटल घड़ी भी लगाई गई, लेकिन काम समय पर पूरा नहीं हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।