{"_id":"6ad1cf76c23bf7cc0500866d","slug":"heated-exchange-with-the-national-president-of-the-obc-mahasabha-kisan-morcha-who-told-a-bjp-mla-yes-you-are-a-donkey-shivpuri-news-c-1-1-noi1227-4839215-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदजुबानी: भाजपा विधायक को कहा आप गधे हो, ओबीसी महासभा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से तीखी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदजुबानी: भाजपा विधायक को कहा आप गधे हो, ओबीसी महासभा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से तीखी बहस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:50 PM IST
Link Copied
ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण बहाल करने की मांग को लेकर शिवपुरी कलेक्ट्रेट पर हुए प्रदर्शन के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब भाजपा विधायक देवेंद्र जैन और ओबीसी महासभा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भमर सिंह धाकड़ के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में भमर सिंह धाकड़ विधायक देवेंद्र जैन से बातचीत के दौरान कहते नजर आ रहे हैं “मैं पढ़ा-लिखा हूं।” इस पर विधायक कथित तौर पर जवाब देते हैं “तो मैं गधा हूं?” इसके बाद धाकड़ की ओर से कथित तौर पर जवाब दिया जाता है- हां, आप गधे हो। इस बातचीत के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच हलचल बढ़ गई और विवाद और तीखा हो गया।
यह पूरा घटनाक्रम ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन के दौरान सामने आया। ओबीसी महासभा और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण बहाल करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 9 अक्टूबर के निर्णय के बाद ओबीसी वर्ग को आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए प्रभावी कानूनी कार्रवाई और नए विधायी प्रावधान लाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान संगठनों की ओर से अलग-अलग ज्ञापन भी सौंपे गए। ओबीसी महासभा ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम, जबकि आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर आरक्षण बहाली की मांग रखी। प्रदर्शनकारी दिनेश सागर ने सत्ताधारी दल के विधायकों की गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान नेता SC, ST और OBC सहित सभी वर्गों से वोट मांगने पहुंचते हैं, लेकिन आरक्षण जैसे मुद्दे पर प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े होने के लिए सत्ताधारी दल के विधायक सामने नहीं आते।
दिनेश सागर ने पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी विधानसभा में विधायक का पुतला दहन किया जा चुका है। उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर अन्य विधायकों के पुतले दहन करने की अपील भी की। इसी बीच विधायक देवेंद्र जैन और भमर सिंह धाकड़ के बीच हुई। बहस ने प्रदर्शन को नया राजनीतिक रंग दे दिया। हालांकि, वायरल वीडियो के पूरे संदर्भ और बातचीत के पहले-बाद के हिस्से की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका मुख्य मुद्दा 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की बहाली है और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।