फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two teens drown in Bebas river while cycling in Banda

सागर में हादसा: बेबस नदी में डूबे दो किशोरों की मौत, साइकिल से नदी देखने गए थे बच्चे

Fri, 16 Oct 2026 11:19 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2026 11:19 PM IST
सार

सागर जिले के बंडा क्षेत्र में चौका स्थित बेबस नदी में डूबने से 14 वर्षीय पीयूष रैकवार और 15 वर्षीय कृष्णकांत उर्फ कान्हा जोगी की मौत हो गई। दोनों किशोर तीन अन्य बच्चों के साथ साइकिल से नदी देखने गए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Two teens drown in Bebas river while cycling in Banda
घटनास्थल पर मौजूद लोग

विस्तार

बंडा क्षेत्र के चौका स्थित बेबस नदी में डूबने से दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों किशोर साइकिल से नदी देखने गए थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन


साइकिल से नदी देखने गए थे चार बच्चे
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बंडा के वार्ड क्रमांक 10 निवासी चार किशोर साइकिल से बेबस नदी देखने के लिए गए थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने या गहरे पानी में चले जाने से दो किशोर नदी में डूब गए। घटना के बाद साथ गए अन्य बच्चों ने घबराकर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बंडा थाना प्रभारी आनंद सिंह अपने स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा केस: सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक, प्रतिवादियों से मांगा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों किशोरों की पहचान इस प्रकार हुई है- पीयूष रैकवार (14 वर्ष) पुत्र राजकुमार रैकवार, निवासी वार्ड क्रमांक 10, सिविल लाइन, बंडा। कृष्णकांत उर्फ कान्हा जोगी (15 वर्ष) पुत्र गुलाब जोगी, निवासी जुगयाना मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 10, बंडा।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों किशोरों के शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed