Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sehore Pandit Pradeep Mishra made a big statement, said- Aurangzeb's tomb should be removed from India
{"_id":"67d2bc3f665eb98f74025b83","slug":"sehore-news-famous-storyteller-pandit-pradeep-mishra-said-aurangzebs-tomb-should-be-removed-from-india-sehore-news-c-1-1-noi1381-2723103-2025-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: सीहोर के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने दिया बड़ा बयान, कहा- औरंगजेब की कब्र भारत से हटाई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीहोर के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने दिया बड़ा बयान, कहा- औरंगजेब की कब्र भारत से हटाई जाए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 08:52 PM IST
Link Copied
मुगल बादशाह औरंगजेब को लेकर देशभर में राजनीतिक विवाद छिड़ा हुआ है। इस मुद्दे पर बयानबाजी लगातार जारी है। अब इस बहस में कुबरेश्वर धाम के अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
"औरंगजेब की कब्र हटाई जानी चाहिए" – पंडित प्रदीप मिश्रा
मीडिया से बातचीत में पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि औरंगजेब सनातन विरोधी था और उसका विरोध करना सनातन धर्म की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने कहा,
"औरंगजेब ने सनातन धर्म और राष्ट्र के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए उसकी कब्र भारत से हटाई जानी चाहिए। उसकी जगह जो भी बनाना हो, बनाया जाए।"
महाराष्ट्र से शुरू हुआ विवाद
यह विवाद महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के बयान के बाद गहराया। अबू आजमी ने औरंगजेब को "अच्छा राजा" बताते हुए कहा था कि उसके शासनकाल में भारत अफगानिस्तान तक फैला था। साथ ही उन्होंने दावा किया कि औरंगजेब और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच संघर्ष सत्ता और भूमि को लेकर था, न कि धर्म के कारण। इस बयान के बाद तीखी प्रतिक्रिया आई, और बाद में दबाव बढ़ने पर उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया।
महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी दर्शन पर भी बोले पंडित प्रदीप मिश्रा
पंडित प्रदीप मिश्रा ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आम और वीआईपी दर्शनों के भेदभाव पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा,
"महाकाल राजा अपने भक्तों में भेदभाव नहीं करते। आम और खास सभी को समान रूप से दर्शन का लाभ मिलना चाहिए। किसी भी धर्मस्थल पर ऐसा भेदभाव नहीं होना चाहिए। उचित अवसर मिलने पर मैं इस मुद्दे को धार्मिक फोरम पर जरूर उठाऊंगा।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।