फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   MP NEWS: The miscreants looted the truck full of copper after brutally killing the truck driver

MP NEWS: 200 CCTV कैमरे खंगाले, 5000 KM सफर तय किया, फिर पुलिस के हाथ आए मास्टर माइंड, 1.14 करोड़ का माल बरामद

Wed, 19 Feb 2025 07:51 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 19 Feb 2025 07:51 PM IST
MP NEWS: The miscreants looted the truck full of copper after brutally killing the truck driver
सीहोर में एक माह पहले हुए ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से हत्या और डकैती के मामले में पुलिस ने इंदौर के मास्टरमाइंड सहित नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और 5000 किमी की यात्रा की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो ट्रक, 4 टन कॉपर की सिल्लियां और 14 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। कुल मिलाकर लगभग 1 करोड़ 14 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। आरोपियों का इरादा कॉपर वायर को गलाकर सिल्लियों में बदलकर बेचने का था।

कैसे हुआ खुलासा?
एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि 20 जनवरी को ट्रक ड्राइवर होकम सिंह (40) हिंडाल्को कंपनी के वेयरहाउस से 72 लाख रुपये मूल्य के 7 टन कॉपर वायर लेकर पीलूखेड़ी (राजगढ़) के लिए निकला था। आरोपियों ने योजना बनाकर सोनकच्छ-जावर के बीच ट्रक को रोका, ड्राइवर का अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर शव आष्टा के जय भवानी ढाबे के पास फेंक दिया।

24 जनवरी को ट्रक मालिक राजीव सेन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले की जांच के लिए चार टीमें बनाई गईं। पुलिस को इस मामले में पहला सुराग भौंरासा टोल से मिला, जहां ट्रक की फुटेज रिकॉर्ड हुई थी। इसके बाद पुलिस ने गहन जांच करते हुए ट्रक के मूवमेंट को ट्रेस किया। ट्रक को सागर गेट से होते हुए ग्राम बरखेड़ा, हाईवे और फिर इंदौर जाते हुए ट्रैक किया गया। पुलिस की टीमों ने संभावित ठिकानों की जांच की और आरोपियों को इंदौर, खंडवा और बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी कॉपर वायर को गलाकर 4 टन सिल्लियों में बदल चुके थे और 3 टन माल बेच चुके थे, जिससे उन्हें 6.10 लाख रुपये प्राप्त हुए थे।

गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने मामले में राकेश उर्फ भरत (45) – ग्राम भमोरी, थाना हाटपीपल्या, जिला देवास (हाल निवास: शिवखंड नगर, सांवेर रोड, इंदौर), धर्मेंद्र उर्फ बल्लू (35) – निवासी खातीपुरा, थाना हीरानगर, इंदौर (हाल निवास: राजनगर, थाना एरोड्रम, इंदौर), नफीस खान (44) – निवासी ग्राम बरखेड़ा डाक, थाना पार्वती, सीहोर (हाल निवास: 168 पिपल्याना, थाना तिलक नगर, इंदौर), अजय बारे उर्फ कालू (25) – ग्राम कोसंबिया, थाना पंधाना, जिला खंडवा (हाल निवास: पीपल्याना चौराहा, इंदौर), सुरेंद्र सिंधी (36) – ग्राम दतारा, थाना दतारा, जिला टीकमगढ़ (हाल निवास: बाबा मुनीराम आश्रम, इंदौर), अमजद – निवासी रोशन नगर, खजराना, इंदौर, सखावत उर्फ बब्बू (42) – निवासी हरून कॉलोनी, खजराना, इंदौर, मोहम्मद इंसाफ (34) – निवासी हिना कॉलोनी, बिलाल मस्जिद के पास, थाना खजराना, इंदौर, राजेंद्र सिंह आनंद (25) – निवासी लक्ष्मणपुरा, थाना एरोड्रम, इंदौर को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड:
सुरेंद्र सिंधी – थाना हीरानगर में चोरी और नकबजनी के 2 मामले, थाना लसुडिया में 3 चोरी के मामले, थाना हीरानगर में 2 मारपीट के मामले दर्ज हैं।
राकेश – थाना बाणगंगा में चोरी के 3 मामले दर्ज हैं।
मोहम्मद इंसाफ – चोरी के 2 मामले (थाना खजराना व जुनी इंदौर), जुए के 2 मामले (थाना विजयनगर व थाना सांवेर) दर्ज हैं।
धर्मेंद्र उर्फ बल्लू – थाना हीरानगर, इंदौर में चोरी के 2 मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 टन 20 किलो तांबे की सिल्लियां (कीमत 40.20 लाख रुपये), आयशर ट्रक (MP 09 GG 8483) (कीमत 30 लाख रुपये), आयशर ट्रक (MP 04 GV 7763) (कीमत 30 लाख रुपये), 13,99,600 रुपये नकद जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : श्रीनगर में कांग्रेस का स्मार्ट मीटर सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन

19 Feb 2025

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली CM के शपथ समारोह में अरविंद केजरीवाल को निमंत्रण? सामने आया बड़ा अपडेट

19 Feb 2025

VIDEO : हिसार में चोरी की घटनाओं को लेकर आजाद नगर थाने में पहुंचे दुकानदार

19 Feb 2025

VIDEO : बिल के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीएम ने परिसर में लगाई कोर्ट

19 Feb 2025

VIDEO : पुखरी पंचायत के धारुई और भूमणी गांवों में पानी के लिए हाहाकार, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई समाधान की गुहार

19 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में चार प्रधान और एक बीडीसी पद के लिए उपचुनाव, सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान

19 Feb 2025

VIDEO : चंपावत में दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र में मिलेगी इलाज

19 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : कानपुर में एसीपी चकेरी ने हाईवे पर मवेशी लदी नौ गाड़ियां पकड़ी, चालकों और परिचालकों से पूछताछ जारी

19 Feb 2025

VIDEO : भाजपा विधायक और तमाम नेता...फिर मंच पर तार-तार हुई मर्यादा

19 Feb 2025

VIDEO : बजट से उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिलेगी गति : सुरेश जोशी

19 Feb 2025

VIDEO : सीएम मान से मिलने पहुंचे रवनीत बिट्टू, कार पार्किंग को लेकर सुरक्षाकर्मियों की पुलिस से बहस

19 Feb 2025

VIDEO : लखीमपुर खीरी में आबादी के निकट गन्ने के खेत में बैठा रहा बाघ, ग्रामीणों में दहशत

19 Feb 2025

VIDEO : सोनभद्र में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच मे जुटी

19 Feb 2025

VIDEO : Gonda: अखिलेश यादव का पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने पर सपा नेता को लाठी डंडों से पीटने का आरोप

19 Feb 2025

VIDEO : Balrampur: लोकतंत्र के महापर्व में उमड़ा वोटरों का उत्साह, तीन ग्राम पंचायतों में मतदान

19 Feb 2025

VIDEO : लाहौल में बर्फ के बीच सैलानियों ने की मस्ती

19 Feb 2025

VIDEO : पांच वर्षीय बेटे के सामने पत्नी को उतारा माैत के घाट, चार दिन बाद दिल्ली से पकड़ा पति

19 Feb 2025

VIDEO : Lucknow: उत्तर प्रदेश साहित्य सभा में साहित्य संकल्प का आयोजन, डॉ. शिवओम अंबर का हुआ सम्मान

19 Feb 2025

VIDEO : चित्रकूट में हाईवे पर अज्ञात वाहन ने चार महिलाओं को रौंदा, दो की मौत और दो घायल, अस्पताल में भर्ती

19 Feb 2025

VIDEO : Lucknow: संस्था स्तरीय वार्षिक खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का शुभारंभ

19 Feb 2025

VIDEO : बरेली में पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले तीन और बदमाश गिरफ्तार

19 Feb 2025

VIDEO : Lucknow: न्यू सिग्नेचर बिल्डिंग के उद्घाटन कार्यक्रम में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिया संबोधन

19 Feb 2025

VIDEO : Lucknow: न्यू सिग्नेचर बिल्डिंग के उद्घाटन कार्यक्रम में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल और विधायक नीरज बोरा पहुंचे

19 Feb 2025

VIDEO : हत्या के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार

VIDEO : एमएमएच डिग्री कॉलेज में साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित

19 Feb 2025

VIDEO : हमीरपुर में गेहूं से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, आग लगने से धू-धूकर जला, चालक भाग निकला

19 Feb 2025

VIDEO : बोर्ड बैठक में रुद्रपुर शहर के विकास का खींचा खाका, मेयर बोले- नाली और सड़क से हटकर किए जाएंगे कार्य

VIDEO : हिसार में IIS हरियाणा दंगल चैंपियनशिप शुरू, दादरी के पहलवान सुजीत ने सोनीपत के उदित को 10-0 से हराया

19 Feb 2025

VIDEO : UP: मुजफ्फरनगर में गला काटकर युवक की हत्या

19 Feb 2025

Gwalior News: जीवाजी विवि के कुलगुरु अविनाश तिवारी बर्खास्त, भ्रष्टाचार के आरोप पर कार्रवाई, धारा 52 लागू

19 Feb 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed