{"_id":"68136b0196d6c346f9051517","slug":"in-harsud-cm-yadav-gave-a-big-statement-about-the-pahalgam-attack-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2896896-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: पहलगाम पर बोले सीएम, TV खोलो तो कांप रहे लोगों के हाथ-पैर, सूख रहा हलक, अब क्या हम शैतान की बात करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: पहलगाम पर बोले सीएम, TV खोलो तो कांप रहे लोगों के हाथ-पैर, सूख रहा हलक, अब क्या हम शैतान की बात करें
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद क्षेत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव गुरुवार को पहुंचे। इस दौरान सीएम ने बीते दिनों कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकवादियों की कायराना हरकत को लेकर भी अपना आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि हम उन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं। हमारे देश के दुश्मनों का हाल जो माननीय प्रधानमंत्री के माध्यम से अब हमारी सेना करने वाली है। उसके लक्षण साफ दिख रहे हैं। जब भी टीवी खोलो तो लोगों के हाथ-पांव कांप रहे हैं। जबान से हलक सूख रहा है। सुध नहीं पड़ रही है। क्या होगा क्या होगा। अरे बाबा यह करने से पहले सोचना था। यह मोदी जी का जमाना है। छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। ये पक्की बात है।
हरसूद के कार्यक्रम के दौरान सीएम यादव ने अपने भाषण की शुरुआत गोपाल कृष्ण भगवान की जय से की। इसके बाद उन्होंने कहा कि जब हम अपने भगवान श्री कृष्ण और श्री राम को याद करते हैं, तो हमारे विरोधी कहते हैं कि ये धर्म की बात करते हैं। इसको लेकर उन्होंने उपस्थित जनता से सवाल भी किया, कि आप ही बताओ कि, हम धर्म की बात नहीं करें तो क्या अधर्म की बात करें। भगवान की बात नहीं करें, तो क्या शैतान की बात करें। सीएम ने इशारों में ही कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भगवान राम की बात करो, तो इनको कष्ट हो जाता है। इनके नेता तो वहां दर्शन करने भी नहीं पहुंचे।
इसके साथ ही सीएम यादव ने कहा कि आज का समय थोड़ा बदला हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा था। ये हमारे देश के दुश्मनों को हजम नहीं हो रहा है। आज भारत कहां से कहां जा रहा है। हमारे हंसते-खेलते कश्मीर को आग लगाने का काम किया। पहलगाम में धर्म पूछ कर पाप करने का काम किया है। पति पत्नी बगीचे में घूम रहे थे, भगवान का नाम ले रहे थे। कश्मीर जो आनंद में डूबा हुआ था, उसकी आनंद की छवि को बिगाड़ने का काम आतंकवादियों ने किया है। लेकिन हमारे देश की सेना सक्षम है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी दुश्मनों से निपटने में समर्थ हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।