Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Money poured on Dhanteras bringing back hustle and bustle of markets

धनतेरस पर जमकर बरसा धन: खरीदारों संग दुकानदारों में भी दिख रहा भारी उत्साह, हो रही लोकल फॉर वोकल की बात

Fri, 06 Nov 2026 08:56 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2026 08:56 PM IST
सार

धनतेरस पर खंडवा के बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण और मिट्टी के दीये खरीदे। स्थानीय खरीदारों ने परंपराओं के साथ लोकल फॉर वोकल का संदेश दिया। बंपर ग्राहकी से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे और बाजारों में दीपावली की रौनक छा गई।

विज्ञापन
Money poured on Dhanteras bringing back  hustle and bustle of markets
धनतेरस पर बाजारों में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर खंडवा के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। बर्तन बाजार से लेकर सोने-चांदी की दुकानों तक ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग अपनी जरूरत और सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। त्योहार की चकाचौंध के बीच दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं।

विज्ञापन


'घर को रोशन करेगा दीया, समाज में फैले समरसता'
बाजार में खरीदारी करने पहुंचीं अखिल भारतीय साहित्य परिषद की नगर महामंत्री हर्षा शर्मा ने एक दीया खरीदा। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव प्रकाश का पर्व है। जिस तरह यह दीया उनके घर को रोशन करेगा, उसी तरह समाज में भी समरसता और खुशहाली का प्रकाश फैले। वहीं, खरीदार ममता ठाकुर ने बताया कि धनतेरस पर भगवान कुबेर और धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसे में मिट्टी या पीतल का दीया खरीदना परंपरा का हिस्सा है। इसके अलावा लोग अपनी क्षमता के अनुसार सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन भी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- धनतेरस पर भोपाल के बाजारों में धन की बरसात: बाजारों में उमड़ी भीड़, हल्की ज्वेलरी,सिक्कों की मांग,बर्तन आकर्षण
विज्ञापन
विज्ञापन


'बाजार की रौनक देखकर घर जाने का मन नहीं करता'
धनतेरस की खरीदारी करने पहुंचीं अर्चना भंसाली बाजार की रौनक देखकर काफी उत्साहित नजर आईं। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से वह हर साल धनतेरस पर नया बर्तन जरूर खरीदती हैं। बाजार के माहौल को लेकर उन्होंने कहा कि यहां इतनी रौनक है कि घूमते रहने का मन करता है और घर लौटने की इच्छा ही नहीं होती।

ऑनलाइन शॉपिंग के दौर में 'लोकल फॉर वोकल' की अपील
अर्चना भंसाली के पति निमिष भंसाली ने लोगों से स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बचपन से बाजारों की यह रौनक देखते आ रहे हैं। अगर लोग छोटी-छोटी चीजों के लिए भी ऑनलाइन शॉपिंग करने लगेंगे, तो एक दिन ये बाजार सिर्फ तस्वीरों और यादों में सिमटकर रह जाएंगे। इसलिए स्थानीय व्यापारियों को प्रोत्साहित करने के लिए बाजार से खरीदारी करना जरूरी है।


मजाकिया अंदाज में बोले- पत्नी मजबूत बेलन न खरीद ले, इसलिए साथ आया हूं
खरीदारी के दौरान निमिष भंसाली ने एक मजेदार किस्सा भी साझा किया। उन्होंने हंसते हुए कहा कि वह पत्नी के साथ इसलिए आए हैं, ताकि वह कोई बहुत मजबूत बेलन न खरीद लें। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि कभी घर में झगड़ा हो जाए और पत्नी बेलन फेंककर मार दें, तो चोट कम लगे। उनकी इस बात पर माहौल भी खुशनुमा हो गया।

बंपर ग्राहकी से दुकानदारों के खिले चेहरे
धनतेरस पर बाजार में उमड़ी भीड़ से व्यापारी भी उत्साहित हैं। बर्तन बाजार एसोसिएशन के सचिव राम वर्मा ने बताया कि आम दिनों की तुलना में धनतेरस पर ग्राहकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि धनतेरस पर धातु की खरीदारी को शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस दिन सभी राशि के लोगों के लिए धातु खरीदना फलदायी होता है। अच्छी ग्राहकी से दुकानदारों में भी उत्साह है और बाजार में दीपावली की रौनक देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed