फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: Muslim community did a blackout in protest against the Waqf law

Khandwa News: वक्फ कानून के विरोध में मुस्लिम समाज ने किया ब्लैकआउट, बोले- शांतिपूर्ण विरोध रहेगा जारी

Thu, 01 May 2025 08:00 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 01 May 2025 08:00 AM IST
सार

खंडवा में इस दौरान मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पूरी तरह ब्लैकआउट रहा और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर एकत्रित हुए। शहर काजी सैयद निसार अली समेत अन्य मुस्लिम प्रतिनिधियों ने विरोध को शांतिपूर्ण बताते हुए इसे कानून" के खिलाफ समाज की जागरूकता की दिशा में कदम बताया।

विज्ञापन
Khandwa News: Muslim community did a blackout in protest against the Waqf law
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड का कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वक्फ संशोधन विधेयक भले ही संसद में पारित हो गया हो, लेकिन मुस्लिम समाज अब भी इसके विरोध में खड़ा नजर आ रहा है। इसको लेकर एक ओर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई है, तो वहीं दूसरी ओर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अपने स्तर पर भी देशभर में इसको लेकर विरोध जताता नजर आ रहा है। इसी के चलते बुधवार रात 9:00 बजे से लेकर 9:15 बजे तक, 15 मिनट के लिए मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ से जुड़े इस कानून के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों से लाइटें बंद करने की अपील की थी। पर्सनल लॉ बोर्ड की इस अपील का असर भी होता दिखा और मध्य प्रदेश के खंडवा शहर के मुस्लिम क्षेत्रों में इस दौरान पूरी तरह से ब्लैक आउट नजर आया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश में आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अनुमान, अगले चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
विज्ञापन


वहीं इस ब्लैकआउट के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जमा रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी इन क्षेत्रों में लगा हुआ था। खंडवा शहर काजी सैयद निसार अली सहित मुस्लिम जन प्रतिनिधि इस बत्ती गुल आंदोलन के पहले समाज के लोगों से लाइट बंद करने की अपील करते दिखे और तय समय पर दुकानों और मकानों की बत्ती समाजजन द्वारा गुल रखी गई। वहीं ठीक 15 मिनट तक चले इस विरोध के बाद 9:15 बजे समाजजन ने एक बार फिर से लाइट वापस जला लीं। इधर इस विरोध को लेकर खंडवा शहर काजी सैयद निसार अली ने बताया कि वे लगातार सड़कों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक इस काले कानून का विरोध करते रहेंगे। इसको लेकर समाज को जागरूक करते हुए शांतिप्रिय तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed