{"_id":"6813243be559bc2c3f0c22bd","slug":"video-security-of-nangal-dam-increased-dig-harcharan-bhullar-held-a-meeting-with-officials-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नंगल डैंम की सुरक्षा को बढ़ाया, डीआईजी हरचरण भुल्लर ने अधिकारियों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगल डैंम की सुरक्षा को बढ़ाया, डीआईजी हरचरण भुल्लर ने अधिकारियों के साथ की बैठक
बीबीएमबी प्रबंधन की ओर से हरियाणा को अतिरिक्त 8500 क्यूसेक पानी छोड़ने के निर्णय के बाद पंजाब सरकार का गुस्सा सातवें आसमान पर है । प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार ने प्रदेश भर में भाजपा नेताओं के घरों का घेराव करने की चेतावनी दी है। वहीं नंगल डैंम की सुरक्षा को भी काफी बढ़ा दिया है। आज डीआईजी हरचरण भुल्लर, जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल, डीएसपी कुलवीर सिंह, बीबीएमबी के मुख्य अभियांता सीपी सिंह,एसई मुख्यालय व एक्सईएन नंगल बांध अशोक कुमार मौजूद रहे और ताजा घटनाक्रम को लेकर बैठकों में भाग लिया। हालांकि, डीआईजी रूपनगर रेंज हरचरण सिंह ने यही कहा कि नंगल डैंम की सुरक्षा को लेकर यह रूटीन चैकिंग है। उन्होंने कहा कि नंगल डैंम से पानी आम दिनों की तरह ही छोड़ा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।