{"_id":"681326a43eb63504f70ce358","slug":"video-traders-told-their-problems-in-amar-ujala-samvad-program-organized-in-bilaspur-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद... सार्वजनिक परिवहन नहीं होने के कारण लोग नहीं आ पाते हैं बाजार, व्यापारियों ने बताई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद... सार्वजनिक परिवहन नहीं होने के कारण लोग नहीं आ पाते हैं बाजार, व्यापारियों ने बताई समस्याएं
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:15 PM IST
ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर बाजार आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था नहीं होने के कारण आसपास क्षेत्र के लोग खरीदारी नहीं करने पहुंच पाते हैं। जिस कारण व्यापारियों का कारोबार लगातार कम होता जा रहा है। यह कहना है बिलासपुर नगर पंचायत के व्यापारियों का। व्यापारियों का आरोप है कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से सार्वजनिक परिवहन चलाए जाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने के कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर में बुधवार को आयोजित अमर उजाला संवाद में व्यापारियों ने समस्याएं बताईं। व्यापारियों का आरोप है कि बाजार क्षेत्र में किस भी स्थान पर पार्किंग की निर्धारित व्यवस्था नहीं की गई है। जिस कारण जो भी लोग बाहर से खरीदारी करने के लिए निजी वाहनों से आते हैं या किसी दुकानदार का माल उतरने आता है। तो जहां पर भी सड़क किनारे जगह मिलती है। वहां पर ही वाहन खड़ा करना मजबूरी होता है। जिसके चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। जिस कारण कई बार इमरजेंसी में फंस अगर फंस जाते हैं तो लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार पुलिस के अधिकारियों से भी मांग की गई है कि चौक-चौराहे पर तैनाती की मांग की गई। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से कई बार स्थानीय प्रशासन से मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के मांग की जा चुकी है। पहले कई जगह पर लगे हुए भी थे, लेकिन अब वो सभी टूटे होने के कारण काम नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते अगर कोई भी आपराधिक घटना कर निकल जाए तो उसे पहचाना भी नहीं जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।