Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   iran us hormuz tensions france supermarket cyberattack

'फ्रिज नहीं संभलते, देश की समस्याएं क्या संभालोगे': ईरान का फ्रांस पर तंज; होर्मुज में अमेरिका को भी ललकारा

Wed, 11 Nov 2026 04:09 AM IST
राकेश कुमार एएनआई, तेहरान।
एएनआई, तेहरान। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 11 Nov 2026 04:09 AM IST
सार

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान ने अमेरिका पर तेल टैंकरों को खतरे में डालने का आरोप लगाया है। ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका के सामने सात शर्तें रखी हैं, जबकि ट्रंप ने संघर्ष दोबारा शुरू होने की आशंका कम बताई है। दूसरी ओर, फ्रांस ने 700 से अधिक सुपरमार्केट पर साइबर हमले के लिए ईरान की आईआरजीसी इकाई को जिम्मेदार ठहराया है। ईरान के विदेश मंत्री ने फ्रांस पर पलटवार करते हुए उसके आरोपों को खारिज किया है।
 

विज्ञापन
iran us hormuz tensions france supermarket cyberattack
अब्बास अराघची, ईरान के विदेश मंत्री - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना के कमांडर ने कहा कि अमेरिकी सेना खुद इस रणनीतिक समुद्री रास्ते के पास जाने की हिम्मत नहीं कर रही, लेकिन इसे खुला बताकर तेल टैंकरों को खतरे में भेज रही है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, कमांडर ने आरोप लगाया कि अमेरिका बेबस तेल टैंकरों को 'आग की दीवार' में धकेल रहा है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन


अमेरिका के सामने ईरान ने रखीं सात शर्तें, ट्रंप ने क्या कहा?
इससे पहले ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मेजर जनरल मोहसिन रजाई ने अमेरिका के सामने युद्ध खत्म करने के लिए सात शर्तें रखी थीं। उन्होंने कहा कि अमेरिका को ईरान की शर्तें मानकर पश्चिम एशिया में नए समीकरण को स्वीकार करना चाहिए। इन शर्तों में सभी मोर्चों पर संघर्ष खत्म करना, होर्मुज के आसपास अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाना, समुद्री रास्ते को फिर खोलना, आर्थिक प्रतिबंध हटाना, विदेशों में जमा ईरान की संपत्तियां लौटाना और ईरान के आंतरिक मामलों में दखल बंद करना शामिल है। मूल बयान में सात शर्तों का जिक्र है, लेकिन विस्तार से छह ही बताई गई हैं।
विज्ञापन


दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ सैन्य संघर्ष लगभग खत्म हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि ईरान अमेरिका से बातचीत कर रहा है और उसका रुख काफी नरम है। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि संघर्ष खत्म हो सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर दोबारा सैन्य कार्रवाई की जरूरत पड़ी तो अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस के 700 से ज्यादा सुपरमार्केट पर साइबर हमला, ईरान पर आरोप
अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान का फ्रांस से भी विवाद बढ़ गया है। फ्रांस ने अपने 700 से अधिक सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेशन सिस्टम पर हुए साइबर हमले के लिए ईरान की आईआरजीसी की एक साइबर इकाई को जिम्मेदार ठहराया है। फ्रांस के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह हमला 11 और 12 अक्तूबर की रात हुआ था। 

हमलावरों ने दूर से ही सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेशन सिस्टम के तापमान नियंत्रण को निशाना बनाया। इससे बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री खराब हो गई। नुकसान करोड़ों यूरो में बताया गया है। कई रेफ्रिजरेशन इकाइयों में आग भी लग गई। फ्रांस ने इस हमले को अपने यहां भौतिक नुकसान पहुंचाने के मकसद से किया गया अभूतपूर्व साइबर अभियान बताया है। मंत्रालय ने इसके लिए आईआरजीसी से जुड़ी 'शहीद कावेह' साइबर इकाई को जिम्मेदार बताया।

यह भी पढ़ें: गाजा पुनर्निर्माण: ट्रंप के समर्थन में इस्राइल, कहा- हमास का निरस्त्रीकरण अनिवार्य; क्या है 20-सूत्री योजना?


ईरान के विदेश मंत्री का पलटवार
फ्रांस के आरोपों पर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर फ्रांस सरकार का मजाक उड़ाते हुए कहा, "जो सरकार फ्रिज तक नहीं संभाल सकती, वह अपने लोगों की शिकायतों का समाधान क्या करेगी।" उन्होंने आरोप लगाया कि फ्रांस अपनी घरेलू समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए दूसरों पर दोष मढ़ रहा है।

अराघची ने यह भी कहा कि ईरान ताकतवर है, लेकिन फ्रांस की तरह गाजा में नरसंहार और स्कूलों-अस्पतालों पर बमबारी का समर्थन करके अपनी ताकत नहीं दिखाता। दूसरी ओर, फ्रांस ने ईरानी राजदूत को तलब कर विरोध दर्ज कराने, यूरोपीय संघ से संबंधित ईरानी संस्थाओं और लोगों पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने की मांग करने की बात कही है। फ्रांस ने सार्वजनिक और गोपनीय जवाबी कार्रवाई का विकल्प भी खुला रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed