Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Omkareshwar: Eight Goats Burn Alive in Hut Fire, Bike and Farm Equipment Destroyed, Family Suffers Loss

ओंकारेश्वर: झोपड़ी में भीषण आग से 8 बकरियां जिंदा जलीं, बाइक समेत सामान राख; गरीब परिवार को 2 लाख का नुकसान

Sat, 07 Nov 2026 08:51 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 07 Nov 2026 08:51 PM IST
सार

ओंकारेश्वर के करौली गांव में कच्ची झोपड़ी में अचानक लगी आग से गरीब परिवार की आजीविका का सहारा बनीं आठ बकरियां जिंदा जल गईं। बाइक, कृषि उपकरण और घरेलू सामान भी राख हो गया। दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
Omkareshwar: Eight Goats Burn Alive in Hut Fire, Bike and Farm Equipment Destroyed, Family Suffers Loss
कच्ची झोपड़ी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरीब परिवार की मेहनत और आजीविका का सहारा बनीं आठ बकरियां आग की भेंट चढ़ गईं। कच्ची झोपड़ी में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते सब कुछ अपनी चपेट में ले लिया। झोपड़ी में बंधी आठ बकरियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, वहीं खेती-किसानी में उपयोग होने वाली सामग्री, मोटर साइकिल और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है।

विज्ञापन


दर्दनाक घटना ओंकारेश्वर थाना क्षेत्र की करौली पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम करौली की है। बताया जाता है कि कच्ची झोपड़ी में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ी में रखे सामान और वहां बंधे पशुओं को बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिल सका। आग की लपटों ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते परिवार की जमा-पूंजी और आजीविका के साधन आग में जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन


इस हादसे में सबसे अधिक दुखद पहलू आठ बकरियों की मौत है। गरीब परिवार के लिए ये बकरियां केवल पशु नहीं, बल्कि उसकी रोजी-रोटी और आर्थिक सहारे का महत्वपूर्ण साधन थीं। एक ही घटना में आठ बेजुबान पशुओं की मौत और वर्षों की मेहनत से जुटाई गई सामग्री का नष्ट होना परिवार के लिए बड़ा आघात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एमपी: विधायक के सरकारी आवास में युवक-युवती मिलने से मचा हड़कंप, विधानसभा सचिवालय ने जांच बैठाई


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने भी एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास किया। ओंकारेश्वर नगर परिषद का फायर ब्रिगेड भी बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से बच गया।

आग लगने का कारण अज्ञात
फिलहाल झोपड़ी में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस अग्निकांड ने एक गरीब परिवार को आर्थिक संकट में डाल दिया है। अब परिवार के सामने पशुधन, घरेलू सामग्री और खेती-किसानी के साधनों के नुकसान से उबरने की चुनौती खड़ी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed